दौसा (आरएनएस)। महवा थाना पुलिस ने हनीट्रैप व ब्लैमेल की घटना का पर्दाफाश गिरोह के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने चोलामंडल फाइनेंस कर्मचारी को बलात्कर के झूठे प्रकरण में फंसाने की धमकी देकर 5 हजार रुपये ऐंठ लिये थे। पुलिस ने एक मोटर साइकिल को भी जब्त किया है। आरोपी पीडित को लगातार फोन कर डरा धमका कर 5 लाख रुपये की अवैध मांग कर रहे थे। थानाधिकारी राजेन्द्र कुमार मीना ने बताया कि पीडित अमित कुमार पुत्र उदय सिंह जाट निवासी अरोदा थाना लखनपुर जिला भरतपुर को 8 अगस्त को आरोपियो ने बलात्कार के झूठे प्रकरण में फंसाने के नाम पर डरा धमका कर 5 हजार रुपये ऐंठ लिये। लगातार फोन करके डरा धमका कर 5 लाख रुपये की अवैध मांग कर रहे थे। इस पर पुलिस टीम द्वारा गिरोह के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त एक मोटर साइकिल को जब्त किया गया है। क्षेत्र में संचालित चोला मंडल फाईनेंस के कर्मचारियो की घटना में संलिप्तता की जांच की जायेगी। प्रकरण में वांछित अन्य मुलजिमानो की तलाश जारी है। गिरफ्तार मुलजिम नरेन्द्र सिहं पुत्र श्रीमान गुर्जर बोण पुलिस थाना करौली का रहने वाला है।








