आज का राशिफल

Join Us

मेष : रोजगार में लाभकारी स्थिति रहेगी। व्यर्थ के खचरें पर नियंत्रण रखें। महत्वपूर्ण आकांक्षा अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेगी। कुछ नई सफलताएं सुखों का आगाज करेंगी।
बृषभ : ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी। किसी बड़ी यात्रा के प्रति उत्साहित होंगे। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर होंगे।
मिथुन : नाजुक संबंधों में भावनात्मक तालमेल बिठाने का प्रयत्न करें। आवेश में लिये निर्णय से पश्चाताप संभव। किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव। घरेलू वातावरण में कटुता न आने दें।
कर्क : कार्यक्षेत्र में अपनी क्षमताओं का भरपूर लाभ उठाने का समय आ गया है। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी।
सिंह : रोजगार क्षेत्र में नये अवसर उत्साह का संचार करेंगे, परन्तु आवेश में लिये गये निर्णय से हानि की आशंका है। कल्पनाएं व आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी।
कन्या : असीम प्रतिभाओं के बावजूद भी हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा। अत: इसे सुधारें। नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर होगा तथा स्थान परिवर्तन का भी योग है।
तुला : बीती बातों को भूल वर्तमान में जीने की चेष्ठा करें। विरोधियों की प्रबलता से कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां संभव। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलें।
वृश्चिक : दूसरों की आलोचना का असर अपने मनोबल पर न पडऩे दें। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति में व्यय संभव। किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव। किसी विपरीतलिंगी संबंध में आकषर्ण बढ़ेगा।
धनु : दूसरों की बात इधर से उधर न करें, अन्यथा छवि कुप्रभाविक हो सकती है। प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। अच्छी योजनाएं फलीभूत होती नजर आयेंगी।
मकर : मित्रवत संबंधों का लाभ मिलेगा। कुछ आर्थिक प्रगति के लिए मन नई युक्तियों पर केंद्रित होगा। कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। रोजगार में समस्याओं से हतोत्साहित न हों।
कुंभ : आपकी सारी समस्याएं खुद सुलझ जाएंगी, थोड़ा धैर्य पूर्वक वक्त का इंतजार करें। अपनी क्षमताओं व गुणवत्ता पर भरोसा रखें, क्योंकि आगे बहुत सारी सफलताएं मिलेंगी। राजनीतिज्ञों की सरगर्मियां बढ़ेंगी।
मीन : नये कार्यों के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। जीविका क्षेत्र में नये आयाम उत्साहित करेंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता में परिश्रम तीव्र होगा। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा।

Previous articleआधार नागरिकता नहीं सिर्फ पहचान
Next articleमेरे दिमाग की कीमत 200 करोड़ महीना, मैं दलाल नहीं, विरोधियों पर बरसे नितिन गडकरी