वाराणसी में पीएम मोदी का रोड शो , मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम से मुलाकात की

Join Us

वाराणसी (आरएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने एक दिवसीय दौरे पर वारणसी पहुंचे। पीएम मोदी ने अपने लोकसभा क्षेत्र में भव्य रोड शो किया। धानमंत्री नरेंद्र मोदी का वाराणसी आगमन पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। रोड शो के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच आपसी संबंधों और विकास सहयोग को लेकर चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान भारत-मॉरीशस की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक साझेदारी पर भी विशेष जोर दिया गया। रोड शो के दौरान मोदी के वेलकम के लिए हजारों की संख्या में लोग सडक़ किनारे खड़े रहे। काफिले पर फूल बरसाए। शंखनाद किया। उत्साह देखकर पीएम ने ड्राइवर से गाड़ी को पब्लिक के करीब ले जाने को कहा। इससे पहले, एयरपोर्ट पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और ष्टरू योगी ने स्वागत किया।

Previous articleभारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट, हिंसक प्रदर्शन के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा
Next articleकोलकाता पुलिस ने नाबालिग लड़कियों की तस्करी मामले में छह को गिरफ्तार किया, नौ रेस्क्यू