ट्रक में टकराई तेज रफ्तार कार, युवक की मौत

Join Us

भोपाल (आरएनएस)। वीआईपी रोड पर राजा भोज की प्रतिमा के पास सोमवार सुबह करीब 5 बजे एक तेज रफ्तार काले रंग की कार पीछे से एक ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में फंसे ड्राइवर को किसी तरह बाहर निकाला गया और तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।मृतक युवक की पहचान शांतनु अग्निहोत्री (29) के रूप में हुई है। वह कोलार स्थित दानिश कुंज का रहने वाला था। हाल ही में उसके दादा का निधन हुआ था और उनकी तेरहवीं के बाद रविवार को वह दोस्तों से मिलने एयरपोर्ट रोड की ओर गया था। सोमवार सुबह घर लौटते समय यह हादसा हो गयापरिवार के मुताबिक, शांतनु भारत में रहकर गार्डनिंग से जुड़ा बिजनेस शुरू करना चाहता था। शांतनु ने इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, न्यूजीलैंड से ग्रेजुएशन किया था। वह पिछले साल सितंबर में ही न्यूजीलैंड से लौटकर भोपाल आया था और यहीं परिवार के साथ रहने का फैसला किया था। युवक के पिता संजीव अग्निहोत्री मंडी बोर्ड में प्रोग्रामर हैं। थाना प्रभारी केजी शुक्ला के मुताबिक हमीदिया अस्पताल की सूचना पर मर्ग कायम किया है। घटना के समय कार में ड्राइवर अकेला ही था। तेज रफ्तार में कार आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई।

 

Previous articleएमपी में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल
Next articleचीन में तूफान तपाह का रौद्र रूप: फ्लाइटें रद्द, स्कूल बंद, समंदर से निकाले गए हजारों लोग