विगत् दिनों भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस कार्यालय पर किये गये उत्पात को लेकर कांग्रेसजनों ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

Join Us

रैली निकालकर किया प्रदर्शन, भाजपा कार्यकर्ताओं पर की कार्यवाही एवं कांग्रेस कार्यकर्ता पर हुई झुठी एफआईआर रद्द कराने की मांग
सीहोर। सोमवार, 01 सितम्बर 2025 को जिला कांगे्रस कार्यालय पर हुए घटनाक्रम को लेकर बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजीव गुजराती के नेतृत्व में भोपाली फाटक पर एकत्रित होकर रैली निकालते हुए एवं भाजपा के खिलाफ गगन भेदी नारे लगाते हुए एसपी कार्यालय पहुंचे जहाँ पर पुलिस अधीक्षक की अनुपस्थिति में एडिशनल एसपी सुनीता रावत को ज्ञापन सौंपा गया। श्री गुजराती द्वारा ज्ञापन का वाचन करते हुए बताया कि भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा हमारे कांग्रेस के कार्यकर्ता पर मारपीट एवं गाली गलोज की झूठी रिर्पोट लिखवाई गई है। किसी भी प्रकार कोई मारपीट एवं गाली गलोज हमारे कार्यकर्ता द्वारा नहीं की गई है। जबकि भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पुतला दहन के समय आपसी झूमा झटकी में चोंट आई होगी। उक्त घटना वहाँ पर उपस्थित पुलिस की मौजूदगी में घटित हुई है। जिसके साक्ष्य हमारे द्वारा वीडियोग्राफी में है, जिसे हमारे द्वारा थाना प्रभारी कोतवाली सीहोर को सौपें गये हैं। उक्त सम्पूर्ण घटनाक्रम की वीडियोग्राफी पुलिस द्वारा भी की गई है। जिसमें विगत् 1 सितम्बर को जिला कांग्रेस कार्यालय पर भाजपा के पदाधिकारी एवं लगभग 100 भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कार्यालय के सामने अशोभनीय गालियाँ देते हुए जिला कांग्रेस कार्यालय में आग लगाने और हमारे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मारने की धमकी दी। साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर  हमला करने का प्रयास किया। भाजपा कार्यकर्ता उग्र रुप से गालियाँ बक रहे,कांग्रेस कार्यालय में आग लगा दो, बाहर निकालो जैसे चिल्ला चिल्ला कर अशांति फ़ैलाने का प्रयास कर रहे थे, जिसकी वीडियो रिकार्डिंग पुलिस व हमारे द्वारा की गई है। जिसे हमारे द्वारा थाना कोतवाली में सौंपी गई है।
कांग्रेसजनों द्वारा मांग की गई है कि उक्त साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच कर वैधानिक कार्यवाही की जाकर भाजपा कार्यकर्ताओं पर एफआईआर दर्ज की जावे एवं कांग्रेस कार्यकर्ता पर की गई झूठी शिकायत को शून्य की जावे।
ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती, जिला सह प्रभारी दिनेश मेघानी, पूर्व नपाध्यक्ष कैलाश परमार, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ.बलवीर तोमर, ओमदीप राठौर, विष्णु राठौर, ओम वर्मा,राजा राम बड़े भाई, प्रीतम दयाल चौरसिया, रमेश गुप्ता, सुनील दुबे, जफरलाला, ओम बाबा राठौर, राकेश वर्मा, निशांत वर्मा, विवेक राठौर, भूरा यादव, मुकेश ठाकुर, राकेश वर्मा, नरेंद्र खंगराले, संजय हवेली, घनश्याम मीणा, मनोज पटेल,बलवान पटेल,  रामनारायण शर्मा, देवीसिंह तँवर, घनश्याम यादव, हसीम कुरैशी, ईश्वर सिंह चौहान, के.के.रिछारिया, तुलसी राजकुमार राठौर, राहुल ठाकुर, भगत सिंह तोमर, कमलेश चाण्डक, कपिल गौर, राहुल ठाकुर, रामनारायण परमार, अर्जुन मेवाड़ा, नरेंद्र परमार, सुरेश ठाकुर, भोला त्यागी,  आजम लाला, साजिद खान, सुनील कांवरे, तारा यादव, यश यादव, तनिष्क त्यागी, सुमित नर्रे, गजराज परमार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Previous articleपी.जी. कॉलेज में मना जा रहा धूम धाम से गणेशोत्स्व, महाआरती, सुंदरकांड एवं भंडारे का हुआ आयोजन
Next articleखंगराले ने दी सेवा निर्वात डिप्टी रेंजर की धर्म पत्नी श्रीमती कृष्णा शाक्य के निधन पर श्रद्धांजलि