जालंधर(ए)। भारी बारिश के कारण पंजाब के कई जिले बाढ़ की चपेट में है। पंजाब में मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अनुसार 2 सितंबर यानी आज राज्य के कई हिस्सों में तेज बारिश की चेतावनी गई गई है।पंजाब के 23 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। इनमें इनमें अमृतसर, बरनाला, बठिंडा, फरीदकोट, फतेहगढ़ साहिब, फिरोजपुर, फाजिल्का, गुरदासपुर, होशियारपुर, जालंधर, कपूरथला, लुधियाना, मलेरकोटला, मानसा, मोगा, पठानकोट, पटियाला, रूपनगर, नवांशहर, मोहाली, संगरूर, मुक्तसर और तरनतारन शामिल हैं। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, अब तक 1400 गांव प्रभावित हो चुके हैं।सबसे ज्यादा 6 मौतें पठानकोट में हुईं। लुधियाना 4 मौतों के साथ दूसरे नंबर पर है। अमृतसर, बरनाला, होशियारपुर, मानसा, रूपनगर में 3-3 मौतें हुईं। बठिंडा, गुरदासपुर, पटियाला, मोहाली और संगरूर में 1-1 मौत हुई। 3 लोग लापता हैं। सरकार ने 174 रिलीफ कैंप खोले हैं। इनमें से 116 कैंप एक्टिव हैं। इनमें 5 हजार 167 लोग रहे हैं।








