सीहोर। सीहोर जिले के भैरूंदा निवासी अशोक महेश्वरी पिता अनोखीलाल महेश्वरी के द्वारा जिलाधीश कार्यालय में एक शिकायती आवेदन दिया जिसमें बताया गया है कि प्रायवेट डॉ. चंद्रभानसिंह राजपूत का थेरेपी सेन्टर है, जिनके द्वारा मरीजों को बाहर की दवाई व जाँच लिखी जाती है, जो कि नियम विरूद्ध है।
डॉक्टर के कथन के अनुसार पर्चे पर बाहर की जाँच एवं दवाई नहीं लिखी, वहीं अशोक महेश्वरी का कहना है कि मरिजो को दिनांक 09/07/2025 एवं 12/07/2025 और 17/08/2025 को डॉक्टर द्वारा स्वयं के लेटरपैट पर एवं कच्चे पर्चे पर नींद एवं पेट कि दवाई एवं जाँच लिखी, जबकि यह उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं है। वह केवल थैरेपी कर सकते है। महेश्वरी का यह भी कहना है कि क्लीनि क पर मानक सुविधा, वॉश ऐरिया एवं अगनी शामक यंत्र भी नहीं है। इनके पास रजिस्टेशन एवं अनुमति नहीं ली है। डिग्री का भी कोई सत्यापन नहीं है ।
अशोक महेश्वरी द्वारा मांग की गई है नियम विरूद्ध डाक्टर के विरूद्ध जाँच कराकर कानूनी कार्यवाही कर थैरेपी क्लीनिक को बंद करने की कार्यवाही की जावे ताकि मरीजों की सेहत के साथ खिलवाड़ ना हो।








