भाजपा नेताओं द्वारा कांग्रेस कार्यालय पर तीसरी बार हमला किया जाना कायराना हरकत

Join Us

मौके पर पुलिस ना होती तो भाजपाई दे सकते थे बड़ी घटना को अंजाम
कार्यालय को जलाने का प्रयास करके झूठी रिपोर्ट दर्ज कराना तानाशाही का प्रतीक – पंकज शर्मा
सीहोर। जिला कांग्रेस प्रवक्ता पंकज शर्मा ने एक बयान जारी कर बताया कि सोमवार को जब वो कांग्रेस कार्यालय में बैठे हुए थे, तो अचानक हुए एक राजनीतिक घटनाक्रम में भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता वरिष्ठ भाजपा नेताओं के साथ बस स्टैंड स्थित कांग्रेस कार्यालय पहुंच गए, जहां उन्होंने राहुल गांधी के जले हुए पुतले को कार्यालय में फेंककर कार्यालय जलाने की कोशिश की, तथा कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को गंदी-गंदी गालियां देकर जान से मारने की धमकी देते हुए कार्यालय पर हमला करते हुए अंदर घुसने का प्रयास किया। इस दौरान जब मौके पर मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस बल ने उन्हें कांग्रेस कार्यालय में घुसने से रोका तो वो मारपीट और भयंकर गाली-गलौच पर उतर आए, उनकी गाली-गलौच और धमकी वाले वीडियो सोशल मीडिया पर भी चल रहे हैं, जो कि मामले में कार्रवाई करने के लिए सबूत के रूप में पर्याप्त हैं तथा इनके आधार पर गाली बकते हुए धमकी देने और कांग्रेस कार्यालय पर कायराना हमला करने वाले भाजपा नेताओं पर आसानी से मुकदमा कायम किया जा सकता है और सीहोर जिला पुलिस तथा प्रशासन को निष्पक्षता दिखाते हुए दुस्साहसी भाजपा नेताओं पर मामला दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। किसी तरह मौके पर मौजूद पुलिस बल ने उनको शांत कराकर और समझा बुझाकर वहां से रवाना कर दिया, लेकिन इसके बाद वो सीहोर थाना कोतवाली पहुंच गए और उल्टा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ ही झूठी शिकायत दर्ज कराने के लिए सीहोर कोतवाली पुलिस पर दबाव बनाने लगे, जिसके बाद पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ उनकी झूठी शिकायत को ले लिया गया और उल्टे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर ही मामला दर्ज कर दिया गया। पंकज शर्मा ने कहा कि जिस भाजपा कार्यकर्ता को चोट लगने का दावा किया जा रहा है, वो चोट उसे पुतला दहन करने और आपसी छीना झपटी में ही लगी है, किसी कांग्रेस नेता या कार्यकर्ता द्वारा भाजपा के किसी भी कार्यकर्ता या नेता पर किसी भी प्रकार का कोई भी हमला नहीं किया गया है, ये सब भाजपा नेताओं की मनगढ़ंत कहानी है, जिसके दबाव में आकर सीहोर कोतवाली पुलिस द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर ही मुकदमा कायम कर दिया गया, जो नियम विरुद्ध और गलत है तथा इस मुकदमे को तत्काल वापस लिया जाना चाहिए। पंकज शर्मा ने भाजपा नेताओं की इस कायराना हरकत की कड़ी निंदा करते हुए इस मामले में पुलिस और प्रशासन से किसी भी दबाव में आए बिना उपलब्ध वीडियो और फोटो साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्षता के साथ उचित निर्णय लेने की मांग की है, क्योंकि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर ही मौजूद थे और उन्होंने पूरे घटनाक्रम को अपनी आंखों से देखा है कि किस प्रकार भाजपा नेता और कार्यकता कांग्रेस कार्यालय और कांग्रेसियों पर हमला कर रहे हैं और कांग्रेसजन केवल उनको रोकने तथा सिर्फ अपने बचाव का प्रयास कर रहे हैं, फिर भी कांग्रेसजनों पर मुकदमा कायम होना और भाजपाईयों को छोड़ देना दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है।अगर आज मौके पर पुलिस बल नहीं होता तो भाजपाई नेता कांग्रेस कार्यालय में सच में ही आग लगा देते और कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कोई बड़ी अनहोनी भी हो सकती थी, लेकिन पुलिस के कारण मामला ज्यादा नहीं बढ़ा। फिर भी पुलिस की मौजूदगी में भी भाजपाईयों का ये उत्पात सरासर कानून और व्यवस्था का खुलेआम उल्लंघन है, जिसके लिए सीहोर जिला पुलिस और प्रशासन को इन उपद्रवी भाजपाईयों के खिलाफ कठोर एक्शन लेकर इन्हें करारा सबक सिखाना चाहिए। पंकज शर्मा ने अंत में कहा कि यह पहली बार नहीं है कि भाजपा नेताओं ने कांग्रेस कार्यालय पर हमला किया हो, बल्कि ऐसा घटनाक्रम तीसरी बार हुआ है, जब भाजपा नेताओं ने कांग्रेस कार्यालय पर हमला किया हो और तीनों बार पुलिस और प्रशासन मौके पर मौजूद रहा। यदि पिछले दो बार भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस कार्यालय पर किए गए हमलों पर पुलिस और प्रशासन तभी कोई ठोस कार्रवाई कर देता, तो आज ये नौबत नहीं आती। इस हमले के लिए पूरी तरह भाजपा के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता तथा भाजपाई जनप्रतिनिधि जिम्मेदार हैं, जिन्होंने कांग्रेस कार्यालय को जलाने का प्रयास करने का दुस्साहस किया। इस मामले में सीहोर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग को तत्काल भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर कठोर कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि आगे से कोई और ऐसा संविधान विरोधी और गैरकानूनी कृत्य करने का दुस्साहस ना कर सके।

Previous articleमादक पदार्थ तस्करों को 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा तथा एक-एक लाख रुपए का जुर्माना
Next articleविश्व बंधुत्व का मानवीय पैगाम दे रही श्रीगुरु ग्रंथ साहिब जी की इलाही गुरुवाणी