सीहोर। हर साल की तरह इस साल भी परम्पराओं को प्रोत्साहित करने के लिए नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर की पहल के कारण एक बार फिर से अनंत चतुर्दशी का पर्व पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस परम्परा को धूमधाम और उत्साह के साथ मनाए जाने को लेकर सोमवार को नगर पालिका के सभाकक्ष में एक बैठक का आयोजन किया गया था। इस मौके पर झांकियों के अलावा एक दर्जन से अधिक अखाड़ों के संचालक शामिल रहे।
इस मौके पर नपाध्यक्ष श्री राठौर ने कहाकि अनंत चतुर्दशी पर झिलमिलाती आकर्षक झांकियों का कारवां निकलेगा और इसमें शामिल अखाडों वालों का प्रोत्साहन राशि के साथ पुरस्कार भी प्रदान किया जाएगा। इन दिनों शहर में गणेश उत्सव का पर्व चल रहा है। शहर सहित आस-पास के स्थानों पर बड़ी संख्या में भगवान गणेश के भव्य पंडालों में पूजा अर्चना की जा रही है। आगामी दिनों में डोल ग्यारस और अनंत चतुर्दशी का पर्व है। इसकी तैयारियां की जा रही है।








