पुंछ में एलओसी पर घुसपैठ की बड़ी कोशिश, सेना और आतंकियों के बीच भीषण मुठभेड़ जारी

Join Us

जम्मू (आरएनएस)। जम्मू-कश्मीर के राजौरी से सटे पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा  पर आज सुबह से ही भारतीय सेना और घुसपैठियों के बीच भीषण गोलीबारी जारी है। सेना ने सोमवार सुबह पुंछ के बालाकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर एक बड़ी घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया, जिसके बाद यह मुठभेड़ शुरू हो गई।रक्षा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सेना के सतर्क जवानों ने आज सुबह बालाकोट सेक्टर के डब्बी इलाके में बाड़ के आगे जीरो लाइन के पास कुछ संदिग्ध हलचल देखी। जब जवानों ने संदिग्ध घुसपैठियों को ललकारा तो उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी। भारतीय सेना ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद दोनों ओर से भीषण गोलीबारी होने लगी।सूत्रों ने बताया कि इलाके में अभी भी सेना का ऑपरेशन जारी है।
ाुसपैठ की कोशिश को पूरी तरह से नाकाम करने और आतंकियों के किसी भी मंसूबे को विफल करने के लिए अतिरिक्त सैन्य बल को मौके पर भेजा गया है। पूरे इलाके की घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

Previous articleसलामत रहे दोस्ताना हमारा’, पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन एक ही कार में हुए सवार; ट्रंप की बढ़ेगी टेंशन
Next articleचीखता रहा मासूम, कुत्ता नोंचता रहा, 11 साल के बच्चे की दर्दनाक मौत, मालिक गिरफ्तार