भाजपा राष्ट्रहित में काम करती है और इसके लिए कुर्बानी देती है : गिरिराज सिंह

Join Us

पटना (आरएनएस)। केंद्रीय मंत्री और भाजपा के नेता गिरिराज सिंह ने रविवार को स्पष्ट कहा कि भाजपा किसी को इस्तेमाल नहीं करती। भाजपा राष्ट्रहित में काम करती है और राष्ट्र के लिए कुर्बानी देती है। ?
पटना में पत्रकारों से बातचीत में समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा भाजपा को इस्तेमाल करके छोड़ देने वाली पार्टी बताए जाने पर उन्होंने कहा कि पता नहीं कब उन्हें इस्तेमाल किया गया? वह जानते होंगे ‘यूज एंड थ्रो’। उन्होंने कहा कि इस्तेमाल चीज़ बहुत खतरनाक होती है। किसको इस्तेमाल किया और किसको छोड़ा, ये बात अखिलेश ही जानते होंगे। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रहित में काम करती है और राष्ट्र के लिए कुर्बानी देती है। दरअसल, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव शनिवार को राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा में शामिल होने बिहार आए थे और भाजपा पर जमकर निशाना साधा था। भाजपा के नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने महुआ मोइत्रा के एक बयान को लेकर कहा कि ममता बनर्जी की पार्टी का दुर्भाग्य है। इतना घटिया बयान देने के बाद ममता बनर्जी को माफी मांगनी चाहिए, लेकिन मांगें क्यों? ?उन्होंने टीएमसी को मुड़ कटवा पार्टी बताते हुए कहा, जब उनके खिलाफ कोई चुनाव जीत जाता है, तो उसे लटका देते हैं।
लेकिन, किसी को गलतफहमी में नहीं रहना चाहिए। हमारे गांव की कहावत है – सबसे ठठ्ठा, सबसे मजाक। लेकिन अब अगला शब्द नहीं कहूंगा, उससे मजाक नहीं करना चाहिए और यह मजाक बड़ा महंगा पड़ेगा।
चुनाव आयोग के तीन लाख लोगों को नोटिस भेजे जाने पर उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ठीक ही कह रहा है कि भारत का जो नागरिक है, यही वोट देगा। भारत का जो नागरिक नहीं है, वह वोट क्यों देगा? अगर ये लोग भारत के नागरिक हैं तो राहुल गांधी और तेजस्वी यादव उनके बगल में खड़े होकर तीन लाख लोगों का सत्यापन कराएं।

Previous articleगुरुग्राम में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई : 25 हजारी इनामी शूटर रोहित मुठभेड़ में घायल, गोली लगने के बाद गिरफ्तार
Next articleडाक विभाग ने अमेरिका के लिए सभी डाक सेवाएं निलंबित कीं