आज का राशिफल

Join Us

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज आप अपने कार्यक्षेत्र में बदलाव लेकर आयेंगें, जिसकी वजह से आपको बड़ा लाभ होगा। आपकी कोशिशों में एक नयी किरण जगमगाएगी और जल्द ही आपको सफलता मिलेगी। आज आप अपनी मेहनत और लगन से विरोधी को परास्त कर देंगे। आज लवमेट के साथ किसी अच्छे रेस्टोरेंट में जाकर आप खाना खायेंगे।
वृषभ राशि: आज का दिन आपके लिए ठीक – ठाक रहेगा। आज आपके कारोबार में दुगुना धन लाभ होगा। आज आप मार्केट जाकर परिवार के लोगों के लिए गिफ्ट खरीदेंगे, जिससे उन्हें ख़ुशी मिलेगी। आज आप पैसों के लेन – देन से बचें और व्यर्थ के खर्चो को कम करें। इस राशि की महिलाएं आज बच्चों के लिए स्वादिष्ट भोजन बनायेंगी, बच्चों को ख़ुशी मिलेगी। आज आप व्यावसायिक गतिविधियों को और समय देंगे, जिससे बेहतर नतीजे मिल सकेंगे।
मिथुन राशि: आज का दिन आपके लिए उत्तम बना रहेगा। आज आप कर्मचारियों के साथ अपना रवैया अच्छा बनाये रखें, जिससे वे मन लगाकर काम करें। आज आप दोस्तों के साथ खूब हंसी मजाक करेंगें लेकिन एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना जरूरी है।
कर्क राशि: आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज किसी काम के प्रति आपकी जिम्मेदारी बढ़ेगी , जिसमें आप अपने कलीग की सहायता ले सकते हैं। आज अचानक आपके घर पर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है, जिसके चलते व्यस्तता बनी रहेगी।
सिंह राशि: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपको आपके सवालों के सारे जवाब मिलेंगे, जिससे आपको ख़ुशी मिलेगी। आज आपकी कुछ प्रतिष्ठित व्यक्तियों से मुलाकात होगी और कुछ बेहतरीन जानकारियां भी मिलेंगी। आज आपको जीवनसाथी से सरप्राइज मिलने की संभावना है।
कन्या राशि: आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आज आपके मन में कुछ नए विचार आ सकते हैं, जो फ्यूचर में आपके लिए लाभदायक साबित होंगे। आज आपके घर में मेहमान का आगमन हो सकता है ,जिससे घर परिवार में भी खुशी भरा माहौल रहेगा। आज आपको किसी करीबी के माध्यम से धनलाभ होने के योग बन रहें हैं।
तुला राशि: आज का दिन आपके लिए उत्साह से भरा रहेगा। आज आपकी करोबारी गतिविधियां अच्छी चलेंगी, आपको रोज की अपेक्षा अधिक धन लाभ होगा । आज आपकी पारिवारिक समस्याएं सुलझ जाएंगी, जिससे घर का माहौल खुशनुमा बनेगा। आज आप बच्चों के साथ शॉपिंग करने मार्केट जायेंगे, जिससे उन्हें ख़ुशी मिलेगी।
वृश्चिक राशि: आज का दिन आपके लिए मिली – जुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा। आज आपके किसी निर्णय से परिवार के सभी सदस्य खुश होंगे। आज आप अपने काम को पूरा करने के लिए किसी करीबी की मदद ले सकते हैं, बेहतर होगा आप अपने विवेक का उपयोग करेंगे। आज आप समय निकालकर थोड़ी देर बुजुर्गों के साथ बैठेंगे, जिससे आपको जरूरी बातें पता चलेंगी।
धनु राशि : आज का दिन आपके लिए ठीक – ठाक रहने वाला है। आज आपको व्यापार में बढिय़ा धन लाभ होगा , आपके घर में भौतिक साधनों की बढ़ोतरी होगी। आज आप किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए जीवनसाथी की मदद ले सकते हैं। आज कार्यभार की वजह से शारीरिक और मानसिक थकान हो सकती है।
मकर राशि: आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आप ऑफिस की मीटिंग में अपने विचार रखेंगे , जो सभी को बहुत पसंद आयेंगे। आज किसी आदर्श व्यक्ति की प्रेरणा से सजगता और भरपूर ऊर्जा मिलेगी। आज आपके दाम्पत्य जीवन में खुशहाली आएगी , जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज किसी काम में संघर्ष के बाद सफलता मिलने के योग हैं।
कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज आप अपने कारोबार को और बड़ा बनाने का प्रयास करेंगे। आज आप किसी दोस्त से मिलने उसके घर जा सकते हैं, उससे मिलकर आपको ख़ुशी मिलेगी। आज आपको संतान की तरफ से संतोषजनक नतीजे मिलने से सुकून मिलेगा।
मीन राशि : आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आप घर शिफ्ट करने में अपने मित्र की मदद ले सकते हैं। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आज आपको कार्यप्रणाली में लाए गए परिवर्तन के अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। आज आपका व्यवसायिक दृष्टिकोण कई मामलों को सुलझाने में सक्षम रहेगा।
आज आपको ससुराल पक्ष से खुशखबरी मिलेगी , जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आज का दिन स्वास्थ्य के लिहाज से ठीक रहेगा।

 

Previous articleसरकारी फैसले से किसान नाराज
Next articleस्वदेशी उत्पादों का उपयोग है सच्ची राष्ट्रसेवा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव