सोमवार से आरंभ होगी सात दिवसीय भागवत कथा

Join Us

 अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा विगत 25 सालों से बड़ा बाजार में कथा कर रहे, इस साल 26 साल होने वाले
सीहोर। लगातार 25 सालों से निरंतर शहर के बड़ा बाजार स्थित अग्रवाल धर्मशाला में होने वाली सात दिवसीय भागवत कथा अग्रवाल महिला मंडल के तत्वाधान में लगातार 25 सालों से अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक प्रदीप मिश्रा के मुखारविन्द से कथा का वाचन किया जाएगा। इस बार 26 साल होने जा रहे है। यहां पर कथा पूर्ण रूप से सादगी से की जाएगी। इसको लेकर अग्रवाल समाज के द्वारा तैयारियां की जा रही है। सोमवार से आरंभ होने वाली कथा को लेकर अग्रवाल समाज के अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, महिला मंडल की अध्यक्ष रुकमणी रोहिला, सत्यनारायण मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष निलेश जयपुरिया, अजय अग्रवाल, अशोक रोहिला, राजा अग्रवाल और शैलेश अग्रवाल आदि मौजूद थे।
महिला मंडल और पूरा प्रशासन क्षेत्र में होने वाली कथा की तैयारियों को लेकर व्यवस्था पूर्ण कर ली है। जगह की कमी होने के कारण प्रवेश पत्र का इंतजाम किया है और भवन के बाहर भी श्रद्धालु कथा सुन सके उसकी व्यवस्था भी की गई है। सोमवार से आरंभ होने वाली कथा के पहले दिन सुबह सादगी के साथ परम्परानुसार शोभा यात्रा शहर के बड़ा बाजार स्थित भगवान श्री सत्यनारायण मंदिर से निकाली जाएगी। इसके उपरांत भागवत कथा दोपहर 2 बजे से आरंभ होगी।
कथा के पहले दिन भागवत कथा का महत्व का विस्तार से वर्णन किया जाएगा और कथा के दूसरे दिन शिव कथा, वामन अवतार, भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था के साथ मनाया जाएगा। गोवर्धन पूजन और भगवान को छप्पन भोग लगाया जाएगा।  भगवान श्रीकृष्ण और माता रुक्मणी का विवाह मनाया जाएगा और कथा के अंतिम दिन भागवत कथा में सुदामा चरित्र कथा के साथ विश्राम दिया जाएगा। भागवत कथा की तैयारियों को लेकर पूरे अग्रवाल महिला मंडल सहित क्षेत्रवासियों में उत्साह का संचार है, कथा स्थल में प्रवेश पत्र होने पर प्रवेश दिया जाएगा। स्थान की कमी होने के कारण सीमित श्रद्धालु ही भवन में बैठने की व्यवस्था की गई है। प्रशासन ने भी अपनी ओर से तैयारियां पूरी कर ली है और सहयोग प्रदान कर रहा है।

Previous articleभव्य रूप से किया जाएगा हनुमान मंदिर का निर्माण
Next articleआज किया जाएगा विशाल भंडारे का आयोजन