बसपा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंच सौपा ज्ञापन

Join Us

माहिला पॉलिटेक्निक कालेज में पदस्थ डॉ.जैन पर लगाये षडयन्त्र पूर्वक साक्ष्य छुपाने के आरोप
डॉ. पंकज जैन के विरूद्ध शीघ्र हो एफआईआर-कमलेश दोहरे
सीहोर। बहुजन समाज पार्टी के कमलेश दोहरे, जिला प्रभारी अनोखी लाल मालवीय, जिला अध्यक्ष संजीव बौद्ध, जिला महासचिव नरसिंह भारतीय के द्वारा कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपा जिसमें बताया गया कि शासकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज सीहोर में पदस्थ डॉ. पंकज जैन विभागध्यक्ष मॉडर्न ऑफिस मैनेजमेंट द्वारा सिरोंज विधायक उमाकांत शर्मा के सत्र जुलाई-अगस्त 2025 के तारांकित प्रश्न 532 के संदर्भ में अपनी स्वयं की जानकारी छुपाते हुए षडयन्त्रपूर्वक सारी जानकारी निरंक जवाब प्रस्तुत कर विधानसभा को गुमराह किया है, जबकि डॉ. पंकज जैन द्वारा लगातार गंभीर आर्थिक अनियमिततायें की जाती रही है और फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र से नौकरी हासिल करने में भी डॉ. पंकज जैन को विभाग द्वारा की गई जांच में दोषी करार दिया गया है।
लोकायुक्त जांच एवं आर्थिक अपराध संस्थान भोपाल द्वारा की गई की गई विभिन्न जांचों एवं आर्थिक अनियमितताओं में भी डॉ. पंकज जैन को दोषी बताया गया है। आर्थिक अनियमितताओं से संबंधित जानकारी सिरोंज विधायक उमाकांत शर्मा ने मांगी थी, जिसका जवाब डॉ. पंकज जैन द्वारा साक्ष्य छुपाते हुए गलत प्रस्तुतीकरण करते हुए पूरी जानकारी विधानसभा में झूठी प्रस्तुत करके शासकीय सेवा अधिनियम के अंतर्गत एक गंभीर अपराध किया है।
साथ ही कमलेश दोहरे ने कलेक्टर महोदय से यह भी चर्चा की है कि कालेज में छात्राओं की पढ़ाई अभी तक प्रारम्भ नहीं है, संस्था में पढ़ाई सुचारू रूप से हो एवं छात्राओं को मिलने वाली स्टेशनरी एवं अन्य सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाए एवं डॉ. पंकज जैन को तत्काल निलंबित करते हुए प्राथमिकी एफआईआर दर्ज करने के आदेश जारी किये जावे।

Previous articleराष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता
Next articleभारत रूस और चीन से बढ़ा रहा संबंध