श्री सत्य साईं विश्वविद्यालय सीहोर द्वारा भव्य रोजगार मेले का आयोजन किया गया

Join Us

सीहोर। देश की प्रगति एवं औद्योगिक उन्नति में सदैव तत्पर रहने वाली अग्रणी संस्था श्री सत्य साईं प्रौद्योगिकी एवं चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्याल सीहोर के प्रांगण में निर्माण उद्योग विकास परिषद नई दिल्ली के तत्वावधान में भव्य रोजगार मेले का आयोजन किया गया, इस अवसर पर देश-विदेश की प्रतिष्ठित कंपनिययॉ जैसे टाटा प्रोजेक्ट, हाक्सवेल, कल्पतरू, एडीसी स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट, शिव शक्ति प्राइवेट लिमिटेड इत्यादि ने युवा बेरोजगारों को उनकी गुणवत्ता के आधार रोजगार और कोशल के समान अवसर देने की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। इस सुनियोजित आयोजन में  डॉ. गौतम टेटवाल राज्य मंत्री शासन  द्वारा रोजगार मेले तथा  इंडस्ट्रीयल पार्क का उदघाटन किया गया। इस शुभ अवसर पर उन्होंने कहा कि मुझे प्रधानमंत्री  एवं सीएम के आशीर्वाद से एक ऐसा विभाग की जिम्मेदारी मिली है जिससे उनके सपनों को साकार करने क पूर्ण कोशिश करूंगा।
उन्होंने चैयरमैन कपूर साहब को बधाई देते हुए कहा कि यह एक ऐसी संस्था है जहां सुई से लेकर हवाई जहाज़ बनाने का कौशल सिखाया जाता है और जहां 100 प्रतिशत प्लेसमेंट होता है। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मुकेश तिवारी को अनेकों शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कि आज देश में बेरोजगारी की समस्या से निपटने में सरकार अनेकों योजनाओं से युवा वर्ग को आर्थिक सहायता एवं रोजगार प्रदान करने के प्रयासों के प्रति सक्षम है और आज इस मेले में आन लाईन 1400 रजिस्ट्रेशन हुए है इन में से आज प्रथम दिन 96 को चयनित  किया गया। यह हमारे लिये बड़ी गोरव की बात है, मंत्री ने विश्वविद्याल में पधारकर तथा इसे मूर्तरूप देकर युवाओं के रोजगार तथा सुनिश्चित आर्थिक विकास हेतु देश हित में एक सकारात्मक कदम में उठाया है साथ उन्होंने  कहा कि युवा वर्ग आर्थिक विकास हेतु विश्वद्यालय द्वारा इस रोजगार मेले में भाग लेकर भारत की प्रतिष्ठित कंपनियों में रोजगार प्राप्त कर अपने उज्ज्वल भविष्य को सुरक्षित करें। इस अवसर प इस मेले की शोभा बढ़ाने के लिए  विश्वविद्याल के चेयरमैन डॉ. सुनील कपूर ने कहा कि इस स्टेट के मंत्री डॉ. टेटवाल जी का आना हमारे लिए इसलिए शुभ है क्योकि इस बार इस सरकार ने इस ग्रुप पर जितना आशीर्वाद दिया है वो अद्भुत संयोग है। हमारे विश्वविद्यालय का उद्देश्य देश की प्रगति और भावी युवा पीढ़ी को आर्थिक उन्नति है और इसके लिए हम उन्हें उच्च शिक्षा एवं संपूर्ण विश्व में रोजगार उपलब्ध करने को प्रतिबद्ध है । सभा को संबोधित करते हुए तथा  इस आयोजन को सार्थकता प्रदान करने हेतु सीआईडीसी के डायरेक्टर जनरल डॉ. प्रियरंजन स्वरूप द्वारा यह आश्वासन दिया गया कि वे विश्वविद्यालय को सदैव अपना सहयोग प्रदान करते रहेंगे। इस आयोजन में  श्रीमती डॉ .साधना कपूर कुलाधिपति आरकेडीएफ ग्रुप भोपाल ने सभी प्रतिभागियों को आशीर्वाद दिया। सुश्री रूचि कपूर एमडी, एसएसएसयूटीएमएस की गरिमामय उपस्थिति रही।
विश्वविद्याल के कुलपति डॉ. मुकेश तिवारी ने कहा कि इस रोजगार मेले का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता रहेगा। हमारे विश्वविद्यालय से हर वर्ष 2500 से ज्यादा छात्र छात्राएं पास आउट होते है, इसलिए बड़े स्तर पर हमारे छात्र छात्राओं को प्लेसमेंट की आवश्यकता होती है। हमारे विश्वविद्यालय से निकलने वाले स्टूडेंट्स को भी मल्टीनेशनल कंपनियों द्वारा बड़े पैकेज पर रिक्रूट किया जाना संभव है, उन्होंने  आयोजन को सुव्यवस्थित रूप से कराने एवं विश्वविद्यालय के सभी कर्मठ रोजगार समन्वयक दल को इस विशाल मेले को सफल बनाने  हेतु अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की।

Previous articleआईईएस पब्लिक स्कूल, सिहोर द्वारा प्रकृतिक श्री गणेश बनाने के लिए विशेष कार्यशाला का आयोजन
Next articleकुबेरेश्वरधाम करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रतीक-मंत्री गौतम टेटवाल