हिमाचल में मानसून का प्रकोप : धर्मशाला में मकान ढहा, लाहौल-स्पीति में बर्फबारी, 9 जिलों के स्कूल बंद

Join Us

शिमला ,(आरएनएस)। हिमाचल प्रदेश में बीती रात से जारी भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। आठ जिलों—ऊना, कांगड़ा, चंबा, हमीरपुर, सोलन, कुल्लू, बिलासपुर, मंडी और लाहौल-स्पीति—में आज (25 अगस्त) सभी स्कूल और कॉलेज बंद रखने का आदेश दिया गया है।लाहौल-स्पीति के शिंकुला दर्रे में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। उधर धर्मशाला के सुधेड़ क्षेत्र में पहाड़ी पर बना तीन मंजिला मकान अचानक ढह गया। कांगड़ा के इंदौरा इलाके में कई घर पानी में डूब गए और खेत जलमग्न हो गए। यहां तक कि सडक़ किनारे खड़ी गाडिय़ां बहने लगीं।चंबा जिले की भरमौर तहसील के सैहली पंचायत में भारी भूस्खलन से एक घर को नुकसान पहुंचा है। शिमला ढ्ढस्क्चञ्ज के पास पांजड़ी क्षेत्र में एक बहुमंजिला इमारत की सुरक्षा दीवार ढह गई, जिससे इमारत को खतरा पैदा हो गया है।
लगातार बारिश से दो नेशनल हाईवे—चंडीगढ़-मनाली और पठानकोट-भरमौर—सहित 482 सडक़ें बंद हो चुकी हैं। सैकड़ों वाहन और यात्री फंसे हुए हैं, जबकि मणिमहेश यात्रा पर आए श्रद्धालु भी भरमौर में रास्ता बंद होने से अटके हुए हैं।
ब्यास नदी पर बने पंडोह डैम का जलस्तर बढऩे के बाद पानी छोड़ा गया है और प्रशासन ने स्थानीय लोगों व पर्यटकों को नदी किनारे न जाने की चेतावनी दी है।
मौसम विभाग ने चंबा और कांगड़ा के लिए दोपहर 3 बजे तक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। अगले चार दिन तक प्रदेश में बरसात का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।

Previous articleदरभंगा में राहुल गांधी ने प्रियंका को बुलेट पर बैठाया और पहुंचे मुजफ्फरपुर, सीएम स्टालिन भी हुए शामिल
Next articleअखिलेश यादव बोले : टैरिफ नीति से तबाह हो रहे यूपी के उद्योग, लाखों लोगों की आजीविका पर संकट