नाबालिग ने लगाई फांसी

Join Us

भोपाल (आरएनएस)। 17 साल के नाबालिग ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। घटना मंगलवार-बुधवार दरमियानी रात की है। सुसाइड से पहले किशोर अपनी प्रेमिका को घर लेकर आया था। उसने मां को नाबालिग प्रेमिका से मिलाते हुए शादी कराने की बात कही।मां ने समझाइश दी कि बालिग होने पर ही शादी कराएंगे। किशोरी को समझाकर उसके घर लौटा दिया। इससे नाराज किशोर ने जान दी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।एएसआई सुनील यादव ने बताया कि मुजम्मिल उद्दीन (17) पुत्र आसिफ उद्दीन अशोका गार्डन में रहता था। दसवीं कक्षा तक पढने के बाद उसने पढाई छोड दी थी। बीते एक साल से एमपी ऑनलाइन शॉप पर कम्प्यूटर ऑपरेटर के तौर पर काम करता था। मंगलवार की रात को देरी से घर लौटा था। मां ने खाने के लिए पूछा तो खाना खाने से इनकार कर दिया। जल्द शादी कराने की जिद की, मां ने समझाइश दी तो अपने कमरे में चला गया। कुछ देर में मां दोबारा खाना खाने का पूछने उसके कमरे में गई तो बेटा फांसी लगा चुका था। उन्होंने पडोसियों की मदद से शव को फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मुजम्मिल के पिता की पूर्व में मौत हो चुकी है। वे परिवार का इकलौता बेटा था। उससे बडी एक बहन है। दोस्त राज ने बताया कि सुसाइड से पहले मुजम्मिल एक नाबालिग लडकी को घर लेकर आया था।

 

 

Previous articleसच की ताकत से दबाव में आकर, मप्र सरकार को अपनी रणनीति से पलटना पड़ा-जीतू पटवारी
Next articleआदर्श शिक्षक’ के नकाब में छिपा था हैवान, छात्रों को साउंडप्रूफ कमरे में बुलाकर., मिली 215 साल की सजा