शिव विहार कॉलोनी में विराजे नीलबड़ के राजा

Join Us

भव्य झांकी बनी आकर्षण का केन्द्र
घर-घर भक्तिभाव व हर्षाेउल्लास के साथ विराजे विघ्नहर्ता श्रीगणेश
भोपाल (संदीप पंडा)। राजधानी भोपाल में गणेश उत्सव के अवसर पर जगह-जगह प्रतिमाओं को स्थापित किया गया। बुधवार को सुबह से ही दुकानों पर भीड़ देखी गई। शहर में सैकड़ो मूर्ति पंडाल और दुकानों में भक्तों का जन सैलाब उमड़ा रहा। भक्त 2 फीट से लेकर 20 फीट तक की प्रतिमाओं को ढोल नगाड़ों के साथ ले जाते दिखे। खास बात यह है कि इस बार विद्यार्थियों में भी गणेश उत्सव को लेकर काफी उत्साह देखा गया। भोपाल में इस बार औसतन करीब 4000 स्थानों पर गणपति विराजमान हुए। इनमें से 250 बड़ी झांकियां है। वहीं, घरों में भी गणेशजी की मूर्ति की स्थापना की गई। जिला प्रशान के निर्देश पर इस बार बड़े पंडालों में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए। भोपाल शहर में 200 से अधिक स्थानों पर बाजार लगे। जहां से भक्त मूर्तियां अपने घर लेकर पहुंचे। तो वहीं इस बार पिछले वर्ष की तरह नीलबड स्थित शिव विहार कॉलोनी में भी भव्य झांकी के रूप में नीलबड़ के राजा विराजमान हुए जिन्हें ढोल ढमाकों के साथ स्थापित किया गया। जिन्हें देखने के लिये भारी भीड़ एकत्रित हुई जिसमें कॉलोनी निवासी सहित क्षेत्र के अन्य भक्त भारी संख्या में मौजूद रहें। समिति के आयोजनकर्ता धनराज विश्वकर्मा जी ने चर्चा के दौरान बताया कि प्रत्येक वर्ष के क्रम में इस वर्ष भी ”नीलबड़ के राजा” श्री गणेश जी का हमारी कॉलोनी में आगमन हुआ है और इसी तरह आने वाले वर्षों में भी होता रहेगा। श्री गणेश उत्सव समिति की कोशिश रहेगी इस दस दिवसीय आयोजन को भव्य बनाया जाये आने वाले दिनों में कई ऐसे कार्यक्रम किये जायेंगे जिससे क्षेत्र पूरी तरह गणपति के जायकारों से गूंजमय हो जायेगा जिससे भक्ति की वह धारा निकलेगी जिसका आनंद पूरे वर्ष हमें होता रहेगा।

Previous articleसंविधान सिर्फ किताब नहीं है, हिंदुस्तान की शक्ति है : राहुल गांधी
Next articleहर काल और हर युग में रही है उज्जैन की गौरव गाथा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव