मेष राशि : आज पूरे दिन भाग्य आपके साथ रहेगा। आज आप किसी नए कार्य की शुरुआत करेंगे, जिसमें आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आज आपका सामाजिक गतिविधियों में भी रुझान बढ़ेगा।
वृषभ राशि: आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहने वाला है। आज आप अपने सपनों को पूरा करने के लिए अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलेंगे और अपनी जीवन शैली में बदलाव करेंगे। आज आप किसी चीज को बिना जाने – समझे उसके बारे में फैसला करने से बचें। आज आपको अपने करियर को लेकर थोड़ी उलझन हो सकती है, लेकिन किसी समझदार व्यक्ति का साथ मिलने से राहत मिलेगी।
मिथुन राशिफल : आज का दिन आपके लिए मिली-जुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा। आज आप सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। इस राशि के बच्चे आज मन लगाकर पढाई करेंगे, जिससे टेस्ट में अच्छे अंक प्राप्त होंगे। आज आप परिवार के साथ बैठकर इंजॉय करेंगे, जिससे आपको ख़ुशी मिलेगी। आज आपका धार्मिक तथा आध्यात्मिक क्षेत्र से जुड़ी गतिविधियों में कुछ समय बीतेगा, साथ ही जरूरतमंद लोगों की सहायता करके मानसिक सुकून भी मिलेगा।
कर्क राशिफल : आज का दिन आपके लिए लाभप्रद रहने वाला है। आज आपको कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है, जिससे आपका मन शांत रहेगा। आज आप जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं, जहां आपको आनंद की एक अलग ही अनुभूति होगी। आज आप जितना हो सकें दूसरों की राय लेकर ही किसी काम की शुरूआत करें सफलता मिलनी तय है।
सिंह राशिफल : आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपको किसी करीबी से शुभ समाचार प्राप्त होगा, जिससे आपका दिन बन जायेगा। आज आप अपने बच्चों का आत्म बल बनाये रखने में सहयोग अवश्य करेंगे। आज कर्मचारियों की मदद से बिजनेस की गतिविधियां ठीक तरह से चलती रहेंगी, जिससे आपको ख़ुशी मिलेगी।
कन्या राशिफल : आज का दिन आपके लिए खुशनुमा बना रहेगा। आज व्यापार में किसी ऐसी कंपनी के साथ डील फाइनल होगी, जो आपको उम्मीद से अधिक फायदा करायेगी। आज घर में परिवारजनों के साथ मिल-जुलकर कुछ नवीनीकरण व साज-सज्जा को लेकर विचार-विमर्श रहेगा।
तुला राशिफल : आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज आपको सरकारी कामों में समझदार व्यक्ति से राय मिलेगी, जिससे आपका काम आसान हो जायेगा। आज आपका व्यक्तित्व व रहन-सहन के प्रति अधिक सजग रहना लोगों के बीच आकर्षण का कारण बनेगा। आज समाज में आपकी छवि और अधिक निखरेगी।
वृश्चिक राशिफल : आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आपको बिजनेस में बहुत ही सोच समझकर निर्णय लेने की आवश्यकता है, जिससे आप अधिक से अधिक लाभ कमा सकें। आज आप जीवनसाथी से मन की बात शेयर कर सकतें हैं, जिससे आपको बहुत हल्का महसूस होगा। आज आप ऑफिस में सबके बीच सामंजस्य बनाकर रखेंगे।
धनु राशिफल : आज का दिन आपके लिए उत्साह से परिपूर्ण रहेगा। आज आपके रोजगार की तलाश ख़त्म होगी, आप पार्टनरशिप में किसी काम की शुरुआत कर सकते हैं। आज आपका समय दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ बीतेगा, जिससे आपके रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी।
मकर राशिफल : आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आएगा। आज आप वो पाने में सफल रहेंगे, जिसके लिए आपने कड़ी मेहनत की थी। आज आप व्यावसायिक योजना बनाने में सफल रहेंगे, आगे चलकर जिसमें आपको अच्छा लाभ होगा। इस दौरान आपको अपने खर्चे पर नजर रखने की जरूरत है।
कुंभ राशिफल : आज का दिन आपके लिए आशाजनक बना रहेगा। आज आप आर्थिक रूप से समृद्ध रहेंगे और आपका दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। आज आप बातचीत के दौरान कुछ भी कहने से पहले शब्दों पर ध्यान दें, जिससे आपके आपसी रिश्ते अच्छे बने रहेंगे। इस राशि के लेखक आज अपनी पुस्तक का लोकार्पण कर सकते हैं, जिसे समाज के द्वारा खूब पसंद किया जायेगा।
मीन राशि : आज का दिन आपके लिए ठीक – ठाक बना रहेगा। आज आप कार्यक्षेत्र में नई योजनाएं बनाएंगे, जिसमें आपको कर्मचारियों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आज आप ऑफिस के प्रोजेक्ट को बहुत अच्छे से पूरा करेंगे, जिससे बॉस खुश होकर आपका प्रमोशन कर सकते हैं।
इस राशि के खेल-कूद में रूचि रखने वाले छात्रों को आज किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा, जिसमें वे अच्छा परफॉर्म करेंगे।






