म.प्र में राजधानी समेत 20 से ज्यादा जिलों में हुई बारिश, अगले 2 दिन अलर्ट

Join Us

भोपाल (निप्र)। मध्य प्रदेश में बारिश का स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव होने की वजह से लगातार तेज बारिश का दौर चल रहा है। शनिवार को प्रदेश को 20 से ज्यादा जिलों में बारिश दर्ज की गई सबसे ज्यादा सीधी में पौने दो इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। जबकि शिवपुरी में पौन इंच बारिश हुई। वहीं श्योपुर,और गुना में आधा इंच बारिश हुई। इटारसी में शनिवार को चौथे दिन भी तवा डैम के गेट खोले गए। तवा डैम के 3 गेट 5 फीट ऊंचाई तक खोले गए हैं। अगले 2 दिन तक तेज बारिश का दौर बना रहेगा।मध्य प्रदेश मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़े के अनुसार शनिवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई। इनमें भोपाल,दतिया, गुना, ग्वालियर, इंदौर, पचमढ़ी, रतलाम, श्योपुर, शिवपुरी, उमरिया, छिंदवाड़ा, दमोह, जबलपुर, मंडला, नरसिंहपुर, रीवा, सागर, सीधी, टीकमगढ़, उमरिया और मलाजखंड शामिल है। श्योपुर और शिवपुरी में पिछले दो दिनों से हो रही बारिश से बाढ़ जैसे हालात नजर आए। नदी-नाले उफान पर है। निचले इलाकों के घर, दुकानों और सडक़ों पर पानी भर गया है। जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त नजर आया। श्योपुर जिले के बड़ौदा में घरों में पानी भर गया है। श्योपुर से राजस्थान के बारां जाने वाला रास्ता भी बंद हो गया है।मौसम विभाग की सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि प्रदेश के ऊपर से एक मानसून ट्रफ गुजर रही है। वहीं, उत्तरी हिस्से में साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय है। इस वजह से शुक्रवार को कई जिलों में बारिश हुई। अगले तीन दिन के लिए कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
प्रदेश में अब तक 6.2 इंच पानी ज्यादा गिरा
मध्य प्रदेश में 16 जून को मानसून ने आमद दी थी। तब से औसत 33.6 इंच बारिश हो चुकी है। अब तक 27.4 इंच पानी गिरना था। इस हिसाब से 6.2 इंच पानी ज्यादा गिर चुका है। प्रदेश की सामान्य बारिश औसत 37 इंच है। यानी, अब तक 81 प्रतिशत पानी गिर चुका है।

Previous articleअसिस्टेंट प्रोफेसरों की सैलरी सिर्फ 30 हजार रुपये, सुप्रीम कोर्ट ने नाराजगी जताई.
Next articleकिसी भी भाषा को थोपे जाने की जबरदस्ती बर्दाश्त नहीं: उद्धव ठाकरे