गणपति उत्सव को देखते हुए रेलवे ने कसी कमर, 380 स्पेशल ट्रेनों को चलाने की घोषणा

Join Us

मुंबई,(आरएनएस)। भारतीय रेलवे ने 2025 के लिए 380 गणपति स्पेशल ट्रेन यात्राओं की घोषणा की है. ये अब तक की सबसे अधिक है. इससे त्योहारी सीजन के दौरान भक्तों और यात्रियों के लिए सुगम और आरामदायक यात्रा सुनिश्चित होगी।
2023 में कुल 305 गणपति स्पेशल ट्रेनें चलाई गई जबकि 2024 में यह संख्या बढक़र 358 हो गई. महाराष्ट्र और कोंकण क्षेत्र में त्योहारों के दौरान यात्रा की भारी माँग को पूरा करते हुए मध्य रेलवे सबसे अधिक 296 ट्रेनें चलाएगा. पश्चिम रेलवे 56 गणपति स्पेशल ट्रेनें, कोंकण रेलवे (केआरसीएल) 6 और दक्षिण पश्चिम रेलवे 22 ट्रेनें चलाएगा।
कोंकण रेलवे पर चलने वाली गणपति स्पेशल ट्रेनों के ठहराव की योजना कोलाड, इंदापुर, मानगांव, गोरेगांव रोड, वीर, सापे वार्मने, करंजडी, विन्हेरे, दीवानखावटी, कलांबनी बुद्रुक, खेड़, अंजनी, चिपलुन, कामथे, सावरदा, अरावली रोड, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, अदावली, विलावडे, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, नंदगांव रोड, कंकावली, सिंधुदुर्ग में बनाई गई है।
इसके साथ ही कुदाल, जराप, सावंतवाड़ी रोड, मदुरे, थिविम, करमाली, मडगांव जंक्शन, कारवार, गोकामा रोड, कुमता, मुर्देश्वर, मूकाम्बिका रोड, कुंडापुरा, उडुपी, मुल्की और सुरथकल भी शामिल है. गणपति पूजा 27 अगस्त से 6 सितंबर 2025 तक मनाई जाएगी।
त्योहारों में आने वाली भीड़ को देखते हुए 11 अगस्त 2025 से गणपति स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं. त्योहार के नजदीक आने के साथ-साथ इनकी सेवाओं में लगातार वृद्धि की जा रही है. विशेष रेलगाडिय़ों की विस्तृत समय-सारिणी आईआरसीटीसी वेबसाइट, रेलवन ऐप और कम्प्यूटरीकृत पीआरएस पर उपलब्ध है. भारतीय रेलवे सुरक्षित, विश्वसनीय और सुविधाजनक यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है, विशेषकर त्योहारों के दौरान जब मांग काफी अधिक होती है।
भारतीय रेलवे ने बिहार के लोगों के लिए इस बार बड़ी सौगात दी है. छठ और दिवाली के इस त्योहारी सीजन के लिए लोगों की सुविधा का ख्याल रखते हुए रेल मंत्रालय ने बिहार के लिए 12000 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है. इन विशेष ट्रेनों में नए अमृत भारत ट्रेन भी शामिल हैं. ये दिल्ली–गया, सहरसा–अमृतसर, छपरा–दिल्ली और मुजफ्फरपुर–हैदराबाद के बीच चलेगी. इसके साथ ही सीमांचल में पूर्णिया और पटना के बीच एक वंदे भारत ट्रेन जल्द शुरू होगी. इसके अलावा अहमदाबाद से पटना के लिए स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जाएंगी।

Previous articleएफआईआर पर तेजस्वी यादव भडक़े, कहा- हम डरने वाले नहीं है
Next articleअसिस्टेंट प्रोफेसरों की सैलरी सिर्फ 30 हजार रुपये, सुप्रीम कोर्ट ने नाराजगी जताई.