भाजपा में कोई कार्यकर्ता छोटा-बड़ा नहीं होता, सबको मिलता है सम्मान-हेमंत खण्डेलवाल

Join Us

भोपाल।(आरएनएस)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी एवं प्रदेश शासन के मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल के समक्ष भाजपा प्रदेश कार्यालय में शनिवार को रायसेन जिले के उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र के बरेली के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश उपाध्याय, जिला यूथ कांग्रेस महामंत्री आदित्य स्थापक, सेक्टर अध्यक्ष, राजेश पचौरी, माखन धाकड़, अशोक घनघोरिया, सुरेश धामले (रिटायर्ड डीएसपी), रामकिशोर राजोरिया, नवनीत भार्गव (वकील) सहित 280 से अधिक कांग्रेस कार्यकताओं ने भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के विकास कार्यो से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर मिस्ड कॉल के माध्यम से पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी ने मंच का संचालन किया और आभार रायसेन जिले के अध्यक्ष राकेश शर्मा ने माना।

Previous articleमाटी गणेश-सिद्ध गणेश कार्यशालाओं के माध्यम से प्रशिक्षण
Next articleसुप्रीम कोर्ट के आदेश की परिपालना के लिए जिम्मेदार कौन-इंजी नवीन कुमार अग्रवाल