आज खेला जाएगा सारंग स्मृति राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल

Join Us

 सीहोर ने एक तरफा मुकाबले में मंडला को 2-0 से हराया, वंदना ने किए 2 गोल
सीहोर। शहर के चर्च मैदान पर मध्यप्रदेश फुटबाल एसोसिएशन के तत्वाधान में मध्यप्रदेश के खेल मंत्री विश्वास सारंग के पिताश्री स्व. कैलाश नारायण सारंग की स्मृति में राज्य स्तरीय महिला फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। गुरुवार को पहले सेमीफाइनल मुकाबले सीहोर ने मंडला को एक तरफा मुकाबले में 2-0 से हराया और अपना स्थान प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश किया। इधर दूसरा सेमीफाइनल इंदौर-धार के मध्य खेला गया। जिसमें धार ने इंदौर को अतिरिक्त समय पेनल्टी किक  के द्वारा 3-1 से विजय प्राप्त की। अंतिम समय तक दोनों ही टीम में रोमांचक मुकाबला देखने को मिला।
एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि राज्य स्तरीय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता में प्रदेश की 16 टीम में भाग ले रही है इस प्रतियोगिता में आज पहला पहला सेमीफाइनल मैच सीहोर विरोध मंडल के मध्य खेला गया जिसमें सीहोर 2 0 से विजय रही सीहोर की ओर से वंदना यादव ने दो गोल किए प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल मैच धार विरुद्ध नेशनल क्लब इंदौर के मध्य खेला गया जिसमें यह मैच 1-1 गोल की बराबरी पर रहा नेशनल फुटबॉल क्लब की ओर से अंजली शर्मा ने 1 गोल किया सरदारपुर की ओर से दीपिका ने 1 गोल की है मैच का निर्णय पेनल्टी किक द्वारा किया गया जिसमें सरदारपुर की टीम 3-1 से विजय रही। इन मैच के निर्णायक शिवम नंदराज, एंजल सिंह, गौरव, पूजा वारसी, ज्वाला, मुस्कान थे खिलाड़ियों से परिचय मुख्य अतिथि अधिवक्ता शोभना महाजन, कमलेश अग्रवाल, अंकित जायसवाल, अरुण राठौर आनंद उपाध्याय, मयूर उपाध्याय, आयुष सोनी, विक्की जयराम दस, दीपक गुरबानी, मयंक राय ने प्राप्त किया इस प्रतियोगिता का फाइनल मैच 3 बजे से सीहोर विरोध धार के मध्य खेला जाएगा।
शाम को पांच बजे किया जाएगा पुरस्कार वितरण
शहर के चर्च मैदान पर मध्यप्रदेश फुटबाल एसोसिएशन के तत्वाधान में मध्यप्रदेश के खेल मंत्री विश्वास सारंग के पिताश्री स्व. कैलाश नारायण सारंग की स्मृति में राज्य स्तरीय महिला फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसका समापन शाम को पांच बजे किया जाएगा। इस मौके पर शहर की आन-बान और शान और विश्व पटल में क्षेत्र का नाम अंकित करने वाले अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के मुख्य आतिथ्य में पुरस्कार वितरण किया जाएगा। वहीं विशेष अतिथि के रूप में खेल मंत्री विश्वास सारंग, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, विधायक सुदेश राय, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर, सन्नी महाजन, जीके श्रीवास्तव, अमित रंजन देव और जिला संस्कार मंच के संयोजक जितेन्द्र तिवारी आदि मौजूद रहेंगे।

Previous articleमूर्धन्य पत्रकार स्व. अंबादत्त भारतीय की 12वीं पुण्य तिथि पर होगी काव्य संगोष्ठी
Next articleखस्ताहाल सड़क का शीघ्र होगा निर्माण कार्य शुरू, क्षेत्रवासियों में खुशी