जिला स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता का आयोजन

Join Us

सीहोर। सीहोर जिला योगासन स्पोट्र्स एसोसिएशन के तत्वाधान में जिला स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता का आयोजन शासकीय आवासीय खेलकूद संस्थान में हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आवासीय प्राचार्य आलोक शर्मा उपस्थित हुए। महार्षि पतंजलि की जिला प्रभारी नेशनल कोच श्रीमती रेखा बत्रा पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रही।
सर्व प्रथम माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष पूजा अर्चना के पश्चात कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में परम्परागत कलात्मक एवं जुनियर एवं सीनियर केटेगिरी में 38 प्रतिभागी शामिल हुए। प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में भोपाल से नीतु परवाल, पूजा मुदगल, एवं निशी हेमनानी ने भाग लिया। जिला संयोजक विकास महाजन ने सभी का पुष्पगुच्छ भेटकर स्वागत किया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को मेडल तथा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किये गये।
कार्यक्रम का संचालन जिला योग प्रभारी मनोज कुमार व्यास ने किया तथा आभार जिला योग समिति अध्यक्ष विजय राठौर ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्याम विश्वकर्मा, पंकज, अनूप, माधव यादव, मंजू प्रजापति, वर्षा शर्मा, आनंद चंदेल आदि उपस्थित रहे।

Previous articleबसपा का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न
Next articleपर्यावरण संरक्षण संकल्प के साथ धराशाही पिपल के पेड़ को किया प्रतिरोपित