स्वतंत्रता सेनानियों को याद करना हम सभी की जिम्मेदारी : नड्डा

Join Us

नई दिल्ली,(आरएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने लाखों-करोड़ों स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को नम भाव से याद किया। मंत्री नड्डा ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों की तपस्या और संघर्ष के कारण हमें आजादी मिली, और उन्हें याद करना हम सभी की जिम्मेदारी है।
देश के नाम पीएम मोदी के संदेश पर केंद्रीय मंत्री नड्डा ने कहा कि पीएम मोदी ने देश को संबोधित करते हुए 140 करोड़ देशवासियों को प्रेरणा और मार्गदर्शन दिया। पीएम मोदी ने विकसित भारत के विजन पर जोर दिया, जो स्वतंत्र भारत से आगे बढक़र 2047 तक एक मजबूत और अग्रणी अर्थव्यवस्था बनने का लक्ष्य रखता है। नड्डा ने कहा कि बीते 11 वर्षों में भारत वैश्विक आर्थिक उथल-पुथल के बावजूद एक मजबूत अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने आत्मनिर्भर भारत पर जोर देकर कहा कि हमारी निर्भरता को खत्म करना होगा। इसके लिए विचार और कार्य दोनों में आत्मनिर्भरता की दिशा में बढऩा आवश्यक है, ताकि भारत आत्मनिर्भर बन सके।
नड्डा ने कहा कि पीएम मोदी ने स्वदेशी विचारधारा को बढ़ावा देने पर जोर दिया ताकि स्वदेशी के प्रति आग्रह मजबूत हो। साथ ही, उन्होंने पुराने और जटिल कानूनों को हटाकर कानूनों के सरलीकरण की आवश्यकता बताई, जो आम लोगों के लिए कठिन हैं। नड्डा ने कहा कि भारत को समृद्ध और विकसित बनाने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ा जाएगा। मुझे विश्वास है कि देशवासी इस दिशा में आगे बढऩे को तैयार है।
इससे पहले नड्डा ने पोस्ट के जरिए देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने लिखा, सभी देशवासियों को 79वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। आज इस शुभ दिवस पर मां भारती की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले महान क्रांतिकारियों, स्वतंत्रता सेनानियों और अमर शहीदों को कोटि-कोटि नमन करता हूं।

Previous articleबिहार में उद्योग लगाने के लिए विशेष आर्थिक पैकेज दिया जाएगा : नीतीश कुमार
Next articleबिहार में वोटर अधिकार यात्रा से पहले बोले राहुल गांधी- जनता जाग गई है, अब चोरी और नहीं चलेगी