जम्मू-कश्मीर के उरी में एलओसी के पास मुठभेड़ के दौरान एक जवान शहीद

Join Us

 -पाकिस्तानी हमले की आशंका
श्रीनगर, (आरएनएस)। जम्मू-कश्मीर में बारामूला जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास हुई मुठभेड़ के दौरान सेना का एक जवान शहीद हो गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, मुठभेड़ उरी सेक्टर के चुरंडा इलाके में 12 अगस्त को तडक़े साढ़े 3 बजे हुई। सेना की ओर से अभी यह पुष्टि नहीं हुई है कि यह पाकिस्तानी सेना की बॉर्डर एक्शन टीम (बैट) का हमला था या पाकिस्तानी घुसपैठ रोकने की कोशिश में मुठभेड़ हुई थी। गोलीबारी को लेकर कोई बयान नहीं आया है। रिपोर्ट के मुताबिक, 12 अगस्त की रात को पाकिस्तान से कुछ घुसपैठियों ने भारत में घुसने की कोशिश की थी, जिसको नाकाम करने की कोशिश में एक जवान की जान गई है। आशंका जताई जा रही है कि इस घुसपैठ में बीएटी का सहयोग था, क्योंकि यह सामान्य घुसपैठ से अलग माना जा रहा है और गोलीबारी में भी पाकिस्तानी सेना का समर्थन बताया जा रहा है। फिलहाल, भारतीय सेना और सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं।तीन दिन पहले ही कुलगाम के अखल जंगलों में मुठभेड़ के दौरान लांस नायक प्रितपाल सिंह और सिपाही हरमिंदर सिंह शहीद हो गए थे, जबिक दो अन्य घायल हुए थे। सुरक्षा बलों ने ऑपरेशन अखल चलाकर 1 अगस्त से आतंकियों की तलाश शुरू कर दी है। यह बुधवार को 12वें दिन में प्रवेश कर गया है। अब तक 5 आतंकवादी मारे गए हैं। मंगलवार को बारामूला में एलओसी ड्यूटी पर तैनात सिपाही बनोथ अनिल कुमार की मौत हुई थी।
००

 

Previous articleपाकिस्तान के जीत के जश्न पर फिरा पानी, सिंधु जल विवाद पर भारत ने एकतरफा फैसला किया खारिज
Next articleउत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, पुलिस ने तीर्थयात्रियों को सोनप्रयाग में रोका, केदारनाथ यात्रा तीन दिनों के लिए रुकी