आज का राशिफल

Join Us

मेष राशि – आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। आज आपके द्वारा की जाने वाली प्रार्थना का फल जल्दी ही प्राप्त होगा। आज आप अपने कर्म पर ध्यान देंगे और पॉजिटिव बनें रहेंगे। आज दूसरों पर ज्यादा निर्भर रहने से बचेंगे तो आप अपने काम में बढिय़ा परफॉर्म कर पायेंगे।
वृष राशि – आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। आज जीवन बहुत सहज और आसान लगेगा। आज दूसरों से आगे जाने की इच्छा आपके आत्मविश्वास और कार्यकुशलता में वृद्धि करेगी। आज आपको किसी काम को लेकर उलझन हो सकती है लेकिन आप शांति से समस्या का समाधान निकालने का प्रयास करेंगे तो सब सही रहेगा। आज आपकी आस्था और विश्वास बरकरार रहेगा, आज आप जिस भी कार्य को करेंगे, वह पूरा हो जायेगा।
मिथुन राशि – आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आप अपने भाई के साथ मिलकर किसी काम की शुरुआत कर सकते हैं, जिसमें आपको अच्छा धन लाभ होगा। आज प्रॉपर्टी के बिजनेस के लिए भी लाभदायक स्थिति बनी हुई है। आज आपको ऑफिशियल कार्यों में सफलता मिलेगी और भविष्य के लिए नई योजनाएं बनेंगी।
कर्क राशि – आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। आज आप जीवन को एक नए नजरिये से देखेंगे और समस्या को पाजिटिविटी के साथ हल करेंगे तो बेहतर रहेगा। आपके अंदर आ रहे बदलाव के कारण आज परिवार के सभी सदस्य आपसे खुश होंगे। आज अधूरे काम पूरे करने के लिए अच्छा दिन है और आज लेनदेन के मामलों में भी आप भाग्यशाली रहेंगे।
सिंह राशि – आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज दांपत्य जीवन एवं घर की व्यवस्था में मधुरता और आपसी सामंजस्य बना रहेगा। आज युवा वर्ग व्यर्थ के कामों में पडक़र समय नष्ट ना करें। आज आप कुछ समय अपने स्वास्थ्य और मनोबल को बेहतर बनाने में भी व्यतीत करेंगे।
कन्या राशि – आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज आप बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए किसी एक्सपर्ट की राय ले सकते हैं। आज जीवनसाथी व परिवार का सहयोग आपके आत्म बल व आत्मविश्वास को बनाकर रखेगा। आज आप स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें और अपने खान – पान के ऊपर विशेष ध्यान दें।
तुला राशि – आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। आज आपकी आर्थिक समस्या हल होने वाली है क्योंकि आपको पुराना अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा। आज आपके वैवाहिक जीवन में खुशियों के साथ – साथ नन्हें मेहमान का आगमन होगा। आज आपको एक से अधिक स्रोतों से आय मिलेगी और स्वास्थ्य समस्याओं से भी आपको राहत मिलेगी।
वृश्चिक राशि – आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज धार्मिक और आध्यात्मिक उन्नति की तरफ भी आपका ध्यान केंद्रित होगा। आज आप अपने लक्ष्य के प्रति पूर्ण रूप से एकाग्र चित्त रहें तो आप सफलता के ज्यादा नजदीक होंगे। आज युवाओं को किसी अनुभवी तथा प्रतिष्ठित व्यक्ति का आशीर्वाद व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आज आप किसी भी प्रकार का निर्णय लेनें से पहले अपनी बुद्धि और विवेक का उपयोग करें।
धनु राशि – आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप घर शिफ्ट करने से पहले उसकी अच्छे से जांच – पड़ताल कर लें। नया निवेश करने से पहले आप किसी जानकर की सलाह अवश्य ले लें। आज आपको घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान रखना होगा। आज आपके घर पर किसी धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन हो सकता है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी आपको दी जा सकती है।
मकर राशि – आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आप दूसरों से ज्यादा उम्मीदें करने की बजाय अपनी कार्य क्षमता व योग्यता पर ही विश्वास रखें। आज आप भावनाओं में आकर कोई भी फैसला न लें और जीवन से जुड़ी हर गतिविधि को व्यावहारिक तरीके से समझने का प्रयास करें। आज परिवार के सदस्यों के साथ आप सुखद पलों को साझा करेंगे।
कुम्भ राशि – आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहेगा। आज नौकरी या बिजनेस के सिलसिले में आपकी यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। आज आपको आपके काम में कामयाबी मिलेगी, जिससे घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा।
मीन राशि – आज का दिन आपके लिए ठीक – ठाक रहने वाला है। आज किसी करीबी की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। ये समय आपके लिए आगे बढऩे का है, सही योगदान देंगे तो आपको आगे बढऩे से कोई नहीं रोक सकता। आज सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बनी रहेगी।

Previous articleटैरिफ वॉर का दांव
Next articleन्यायमूर्ति यशवंत वर्मा को हटाने के प्रस्ताव को लोकसभा में मंजूरी, 3 सदस्यीय समिति गठित