साउथ स्टार रवि तेजा की एक्शन फिल्म मास जथारा का टीजर मेकर्स ने जारी कर दिया गया है. यह रवि तेजा के फैंस की उम्मीदों पर खरा उतरता है. इस फिल्म में वह साउथ की खूबसूरत हसीना श्रीलीला के साथ नजर आएंगे.
एक्टर रवि तेजा ने मास जथारा के एक पोस्टर के साथ फिल्म का टीजर जारी किया है. उन्होंने इसे फुल मील्स मास एंटरटेनर बताया है. टीजर को इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए रवि ने कैप्शन में लिखा है, इस बार एक भरपूर सामूहिक मनोरंजन भोज परोसा जा रहा है. मास जथारा के टीजर का आनंद लें. 27 अगस्त को सिनेमाघरों में मिलते हैं.
1 मिनट 35 सेकंड के इस टीजर में रवि तेजा रेलवे पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आए हैं. वह हथियार चलाते और बदमाशों से लोहा लेते दिख रहे हैं. उनके कंधों पर एक सांप भी आराम से बैठा हुआ दिखाई दे रहा है.
टीजर में रवि तेजा का एक और पहलू भी दिखाया गया है, एक रोमांटिक हीरो का, जो मुख्य हीरोइन श्रीलीला को रिझा रहा है. दिग्गज एक्टर राजेंद्रन रवि तेजा के पिता की भूमिका निभा रहे हैं, जो कॉमेडी का तडक़ा लगाते हैं. टीजर में थोड़ी मस्ती के साथ कलाकारों के बीच एक्शन और मजेदार केमिस्ट्री दिखाया गया है.
भानू बोगावरापू इस फिल्म के डायरेक्टर होने के साथ-साथ राइटर भी हैं. फिल्म को सीथारा एंटरटेनमेंट्स, फॉर्च्यून फोर सिनेमाज और श्रीकारा स्टूडियोज के बैनर तले नागा वामसी और साई सौजन्या ने निर्मित किया है. यह फिल्म गणेश चतुर्थी के मौके पर 27 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.








