चार बच्चों के पिता रोनाल्डो ने गर्लफ्रेंड जॉर्जिना से की सगाई, 9 साल से कर रहे थे एक दूसरे को डेट

Join Us

नई दिल्ली(आरएनएस)। दुनिया के मशहूर फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो जल्द ही शादी करने जा रहे हैं। 4 बच्चों के पिता रोनाल्डो की पार्टनर जॉर्जिना रोड्रिग्स ने इंस्टाग्राम पर एक ऐसा पोस्ट किया, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया। रोनाल्डो ने अपनी पार्टनर जॉर्जिना रॉड्रिगेज के साथ सगाई कर ली है। जॉर्जिना ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर कर इस बात की जानकारी अपने फैंस को दी।जॉर्जिना ने अपने हाथ और रोनाल्डो के हाथ की तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि हां मैं आपसे प्यार करती हूं। इस जिंदगी और आने वाली हर जिंदगी में। पुर्तगाल फुटबॉल टीम के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो और मॉडल जॉर्जिना रोड्रिग्स 9 साल से साथ हैं। रोनाल्डो और जॉर्जिना साल 2016 से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और लगभग नौ साल बाद दोनों ने सगाई की है। दोनों की मुलाकात एक ब्रांड स्टोर में हुई थी। 2017 में इन दोनों ने अपने रिलेशनशिप को दुनिया के सामने रखा था। रोनाल्डो और जॉर्जिना के 4 बच्चे हैं। उनके दो बच्चे एवा मारिया और मातेआ का जन्म साल 2017 में हुआ था। इसके बाद 2022 में जॉर्जिना ने बेला एस्मेराल्डा को जन्म दिया था। इसके अलावा रोनाल्डो का एक बेटा भी है। जिसका नाम क्रिस्टियानो रोनाल्डो जूनियर है, उसका जन्म 2010 में हुआ था। जॉर्जिना फिलहाल सभी बच्चों की देखभाल कर रही हैं।जॉर्जिना, एक बेहतरीन डांसर हैं। उनका जन्म 27 जनवरी 1994 को अर्जेंटीना में हुआ था। मैड्रिड जाने से पहले स्पेन के जाका में उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की। रोनाल्डो और जॉर्जीना ने काफी समय तक अपने रिलेशनशिप को दुनिया से छुपाकर रखा था। हालांकि, जॉर्जिना एक मॉडल और इन्फ्लुएंसर के रूप में कई फैशन शो में नजर आई थी। उन्होंने फैंस को नेटफ्लिक्स रियलिटी सीरीज ‘आई एम जॉर्जीना’ के जरिए अपने जीवन की एक झलक दिखाई।

Previous articleभोपाल के हैदर मिस्टर यूनिवर्स की दौड़ में, प्रतियोगिता के लिए लखनऊ रवाना
Next articleबाजार की धीमी शुरुआत, सेंसेक्स 80,508 पर, निफ्टी 24,563 पर फिसला