बी.टेक छात्र ने कमरे में फांसी लगाकर दी जान

Join Us

भोपाल (आरएनएस)। अयोध्या नगर के नरेला शंकरी में रहने वाले बी.टेक छात्र ने सोमवार की दोपहर को फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। परिजन द्वारा कई कॉल करने पर भी जब उसने कॉल नहीं उठाया तो दोस्तों को उसके कमरे पर भेजा गया था।जहां गेट अंदर से बंद मिला, जिसके बाद पुलिस की मौजूदगी में गेट तोडक़र बॉडी को बरामद किया गया। पीएम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, सोहन देशमुख (20) पुत्र सुभाष देशमुख मूल रूप से बैतूल का रहने वाला था।भोपाल के नरेला शंकरी में किराए के कमरे में रहता था। रविवार को उसने आखिरी बार परिजन से फोन पर बात की थी। इसके बाद सोमवार को सुबह जब उसे कॉल किए गए तो फोन नहीं उठाए। तब परिजनों ने चेक करने दोस्तों को उसके रूप पर भेजा। थाना प्रभारी महेश लिल्लारे ने बताया कि फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। मामले की जांच की जा रही है। परिजन और करीबियों के फिलहाल बयान दर्ज नहीं किए जा सके हैं।

Previous articleमेधावी विद्यार्थियों के प्रोत्साहन के लिए तत्पर है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
Next articleवोट की पवित्रता बचाने के लिए प्रदेशभर में पुतला दहन और रीवा से वोट सत्याग्रह का आगाज़ : जीतू पटवारी