भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश संगठन महामंत्री ने दी प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं

Join Us

भोपाल (आरएनएस)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर प्रदेश की जनता, पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समस्त बहनों की मंगल कामना करते हुए शुभकामनाएं दी हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि रक्षाबंधन का मांगलिक पर्व मानवीय संवदेना, जनसरोकार तथा राष्ट्र सुरक्षा का संकल्प है। यह मानवीय रिश्तों में नवीन ऊर्जा का संचार करता है। बहनें नई उमंगों और उत्साह के साथ भाईयों की कलाईयां रक्षा सूत्र से सजाती हैं। सदियों से मनाये जा रहे इस पर्व में सात्विकता और सांस्कृतिक बोध समाहित हैं। यह सांस्कृतिक परम्पराओं और भारतीय आदर्शों का पर्व है एवं बहनों की सुरक्षा तथा सशक्तीकरण को रेखांकित करता है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष खण्डेलवाल ने प्रदेश की समस्त बहनों को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दी है।
0

Previous articleहर घर तिरंगा अभियान 2025 को बनाएं जन-आंदोलन : मुख्यमंत्री डॉ यादव
Next articleशासकीय स्कूलों में तिरंगा, राखी, रंगोली, निबंध, लेखन के माध्यम से दिया हर घर तिरंगा फहराने का संदेश