नई दिल्ली (ए)। दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर बच्चों के साथ रक्षाबंधन मनाने का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में छोटी-छोटी बच्चियां सीएम रेखा गुप्ता की कलाई पर राखियां बांधती दिखाई देती हैं। बदले में रेखा गुप्ता की तरफ से उन्हें तोहफों के तौर पर चॉकलेट, टैडी और तमाम तरह के गिफ्ट दिए जाते हैं। सीएम द्वारा शेयर किए गए वीडियो में स्कूल की ड्रेस में छोटी-बड़ी बच्चियां दिखाई देती हैं। स्कूली ड्रेस पहने छात्राओं ने सीएम को कार्टून और कमल के आकार वाली कई तरह की राखियां बांधीं। बदले में सीएम ने बच्चियों को टैडी, पौधे, चॉकलेट और तमाम तरह के सामान दिए। वीडियो में बच्चियां कहती हैं कि हम रेखा मैम के राखी बांधने आए हैं। वहीं कुछ बच्चियां लव यू सीएम मैम और हैपी राखी कहती हुई भी दिखाई देती हैं। सीएम रेखा गुप्ता ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा- आज मुख्यमंत्री जनसेवा सदन में सिर्फ़ रक्षाबंधन का त्योहार नहीं मनाज्एक रिश्ता बाँधा गया और एक संकल्प फिर से दोहराया गया कि हम इनके बचपन की रक्षा करेंगे, इनके सपनों की रखवाली करेंगे। बच्चे दिल्ली के भविष्य हैं और उस भविष्य की रक्षा हम सबकी ज़िम्मेदारी है।








