– भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व जिला पंचायत, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ने किया पंडित प्रदीप मिश्रा एवं कांवड़ यात्रा का स्वागत, बरसाए फूल
सीहोर। नगर में सावन मास के अवसर पर विशाल कावड़ यात्रा निकाली गई। यह कावड़ यात्रा पंडित प्रदीप मिश्रा के मार्गदर्शन में सीहोर की जीवनधारा सीवन नदी से जल लेकर कुबेरेश्वर धाम तक पहुंची। इस दौरान लाखों की संख्या में श्रद्धालु भक्त मौजूद रहे। कावड़ यात्रा का भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व जिला पंचायत एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा ने भी स्वागत किया। उन्होंने यात्रा की शुरुआत में पंडित प्रदीप मिश्रा का स्वागत किया तो वही कावड़ यात्रियों पर भी फूल बरसाए। इस दौरान वे पंडित प्रदीप मिश्रा के साथ में कावड़ लेकर यात्रा में भी साथ चले। कावड़ यात्रा का जगह-जगह स्वागत-सत्कार हुआ तो वहीं जगह-जगह कावड़ यात्रियों को जल एवं स्वल्पाहार का वितरण भी किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ नेता श्री अरोरा ने कहा कि सिद्धपुर की नगरी सीहोर अपने पुराने वैभव में लौट रही है। सीहोर को अपना पुराना गौरव भी मिल रहा है। सीहोर आज देश-दुनिया में जाना, पहचाना नाम बन गया है। पंडित प्रदीप मिश्रा एवं कुबेरेश्वर धाम के दर्शन के लिए आज मध्यप्रदेश ही नहीं, देशभर के राज्यों से श्रद्धालु भक्त यहां पहुंच रहे हैं। श्री अरोरा ने कहा कि सावन का महीना शिव की भक्ति करने का माह होता है। सावन मास में हर कोई शिव की भक्ति में लीन दिखाई दे रहा है, तो वहीं बाबा भोलेनाथ भगवान शिव भी सबकी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। उन्होंने कहा कि सभी सनातनी ऐसे आयोजनों में शामिल होकर जहां सच्चे सनातनी होने का धर्म निभा रहे हैं तो वहीं देश दुनिया में भी सनातन धर्म के प्रति आस्था बढ़ा रहे हैं। वरिष्ठ नेता जसपाल सिंह अरोरा ने कावड़ यात्रा में शामिल होने के लिए आए देशभर सहित सीहोर जिले के लोगों का साधुवाद किया तो वहीं उन्होंने सभी का आभार प्रकट करते हुए सभी से अपील भी की है कि वे आने वाले समय में भी ऐसे आयोजन में शामिल होकर सनातन धर्म की रक्षा करते रहें।








