अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने दी शहर को पहचान-नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर
सीहोर। बुधवार को शहर के सीवन नदी के तट से निकाली गई ऐतिहासिक कांवड यात्रा के दौरान नगर पालिका के तत्वाधान में मंच बनाकर कांवड यात्रियों के साथ अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा का स्वागत और सम्मान किया। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री राठौर ने कहाकि यह हमारा सौभाग्य है कि हमारे शहर की पहचान विश्व पटल अंकित पंडित श्री मिश्रा हमारे क्षेत्र के है और लगातार कई सालों से सीवन नदी के उद्धार को लेकर हर साल कांवड यात्रा निकाल रहे है।
वहीं नगर पालिका अमले ने पूरे सावन माह में कांवड लेकर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सीवन नदी के तट पर व्यवस्था की थी, वहीं नगर पालिका का अमला भी सावन के माह में यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए लगाए पंडालों की साफ-सफाई आदि का इंतजाम करते रहे है।








