सीहोर में कुबेरेश्वर धाम मंदिर में भगदड़, दो श्रद्धालुओं की मौत; कई घायल

Join Us

भोपाल (संदीप पंडा)। मध्य प्रदेश के सीहोर में कुबेरेश्वर धाम मंदिर में भगदड़ में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। इस हादसे की जानकारी पुलिस ने दी है। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना दोपहर करीब 12 बजे हुई जब बड़ी संख्या में श्रद्धालु कांवड़ यात्रा में शामिल होने के लिए इक_ा हुए थे। कुबेश्वर धाम प्रसिद्ध धार्मिक उपदेशक पंडित प्रदीप मिश्र से जुड़ा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बुधवार को कांवड़ यात्रा होनी है, जिसके लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि अधिक भीड़ के कारण झड़प हो गई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) सुनीता रावत ने दो लोगों की मौत की पुष्टि की और कहा कि उनकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। श्रद्धालुओं की लगातार आवाजाही के कारण इंदौर-भोपाल हाईवे पर जाम के हालात बन गए हैं। प्रशासन की ओर से यातायात व्यवस्था बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन भीड़ की संख्या अधिक होने से जगह-जगह वाहन फंसे नजर आ रहे हैं।

Previous articleतहसील चौराहे से…बा-कलम मनमौजी
Next articleउत्तरकाशी के धराली गांव में बादल फटने से भारी तबाही