सीहोर। नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस विकास राठौर के जन्मदिन पर जहाँ शहर में अनेकों आयोजन हुए। वहीं नपाध्यक्ष श्री राठौर के द्वारा स्थानीय लेवर कॉलोनी सीहोर के शासकीय माध्यमिक शाला सरदार पटेल स्कूल में छात्रों के बीच पहुंचे और बच्चों को कॉपी, पेन, पेंसिल, रबर आदि शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया। शाल प्रबंधन समिति एवं शाला परिवार द्वारा श्री राठौर के जन्म दिन की शुभकामनाऐं दी एवं सीहोर नगर पालिका द्वारा स्वच्छता में देश में छठा व प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर बधाई प्रेषित कर उनका सम्मान किया गया। इस अवसर पर श्री राठौर ने अपने स्वागतोत्तर में छात्रों से अपना लक्ष्य निर्धारण करने तथा सीहोर शहर को स्वच्छ बनाने हेतु कचरा वेरियर हेतु शाला के छात्रों को नियुक्त कर सीहोर नगर को पूर्ण रूप से स्वच्छ व सुन्दर बनाने की अपील की।
शाला प्रभारी श्रीमती ममता मालवीय द्वारा शाला को सुन्दर बनाने हेतु कुछ आवश्यक कार्य कराये जाने जिसमें सरदार पटेल उद्यान वाटिका, छत मरम्मत, शौचालय व मैदान की सफाई तथा बाउण्ड्री वाल की मरम्मत हेतु आवेदन दिया गया, जिस पर नपाध्यक्ष प्रिंस विकास राठोर ने शीघ्र उक्त कार्य कराये जाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर वार्ड पार्षद प्रदीप गौतम, विनय भटेले, शाला प्रबंधन समिति उपाध्यक्ष सफीक मियाँ, रागनी बिसोरिया, रेहाना खान, नफीसा बी एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मनोज कुमार व्यास ने किया एवं आभार श्रीमती संध्या भटेले ने व्यक्त किया।








