कुबेरेश्वरधाम कांवड यात्रा-कांवड़ियों पर हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा करेंगे

Join Us

 सारजन और रावण को टक्कर देगा मध्यप्रदेश का बाबा डीजे, दो दर्जन से अधिक डीजे और झांकियां रहेगी कांवड यात्रा में शामिल
सीहोर। शहर के सीवन नदी के तट से लेकर कुबेरेश्वरधाम तक पावन सावन माह में बोल बम -बोल बम, बम भोले की, नम: शिवाय जैसे नारों से गूंज उठी। ऐसे में शिवभक्त कांवड़ियों पर क्षेत्र वासी पुष्प वर्षा कर रहे है। वहीं शहर के अनेक स्थानों पर सेवा पंडाल भी लगाए गए है। जहां पर कांवड यात्रियों को प्रतिदिन नाश्ते, चाय और पेयजल का वितरण किया जा रहा है। अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के निर्देश पर कांवड यात्रा में आए श्रद्धालुओं के लिए हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की जाएगी। ये हेलीकॉप्टर उड़ान भरेगा। शुक्रवार को वहीं डीएम और एसपी समेत अन्य अफसरों ने कावड़ियों का हालचाल भी जाना। आगामी छह अगस्त को निकाली जाने वाली भव्य कांवड़ यात्रा में शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा की जाएगी कांवड़ियों की राह में फूल बिछेंगे। इसके अलावा देश के विभिन्न प्रांतों से दो दर्जन से अधिक डीजे शामिल किए गए है। इसमें मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करने के लिए बाबा डीजे सीहोर के अलावा झारखंड से सार्जन डीजे, उत्तरप्रदेश के रावण डीजे, एमजे साउंड मेरठ, दिल्ली से कसाना डीजे, छत्तीसगढ़ पावर जोन, देव आडिया, महाराष्ट्र के प्रशांत डीजे, गुजरात के त्रिनेत्र डीजे, श्याम बैंड इंदौर, धुमाल भिलाई आदि को विठलेश सेवा समिति के व्यवस्थापक समीर शुक्ला टीम के द्वारा बुक किया गया है। पंडित समीर शुक्ला ने बताया कि देश के विभिन्न प्रांतों से आने वाले डीजे लाखों युवाओं की पसंद है, जिसके कारण पूरे देश के कांवड यात्री यहां पर आने वाले है, जिससे भव्य कांवड यात्रा महाकुंभ में तब्दील हो जाएगी। लाखों श्रद्धालुओं के भोजन प्रसादी के लिए देश की सबसे बड़ी भोजनशाला से प्रसादी का वितरण किया जाएगा।
आस्था का महाकुंभ बनेगी, भारत की सबसे बड़ी कांवड यात्रा
विठलेश सेवा समिति के मनोज दीक्षित मामा ने बताया कि इस कलियुग में शिव युग की वापसी हो गई है। शहर की जीवनदायनी सीवन नदी से प्रतिदिन हजारों की संख्या में दिन-रात कांवड लेकर पंडित श्री मिश्रा के आह्वान पर कांवड लेकर श्रद्धालु शहर से कुबेरेश्वरधाम की ओर जा रहे है। पिछले 20-25 दिनों में अब तक करीब 10 लाख से अधिक कांवडियों ने धाम पर पहुंचकर भगवान भोले की पूजन-अर्चना के साथ अभिषेक किया है। सावन का पावन माह भक्ति का सैलाब लगा हुआ है।
हर रोज बड़ी संख्या में कावड़ लेकर महिला पुरुष आदि कावड़ यात्री
हर रोज बड़ी संख्या में कावड़ लेकर महिला-पुरुष आदि कावड़ यात्री आ रहे है। पूरी आस्था और उत्साह के साथ यहां पर भगवान का जलाभिषेक का क्रम जारी है। 6 अगस्त को सुबह नौ बजे निकाली जाने वाली ऐतिहासिक कांवड यात्रा में एक बार फिर से लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के सौ से अधिक ढोल-बाजे, भगवान शंकर के डमरू और डीजे आदि के साथ पूरे शहरी और ग्रामीण क्षेत्र को भगवा रंग से सराबोर कर दिया जाएगा। आयोजन को लेकर शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में उत्साह का वातावरण है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भागवत भूषण पंडित प्रदीप मिश्रा स्वयं शामिल रहेंगे। इस मौके पर डीजे, ढोल-ताशे और भोलेनाथ की झाकियों के साथ कावड़ यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा की तैयारियों युद्ध स्तर पर की जा रही है।

Previous articleईमानदारी की मिसाल बने लक्ष्मी नारायण साहू, साइबर सेल की मदद से लौटाया 75 हजार का मोबाइल
Next articleशिव भजन संध्या का भव्य आयोजन 4 अगस्त को