पूर्व नपाध्यक्ष वरिष्ठ समाजसेवी राकेश राय के जन्मदिवस पर किये पौधे रोपित एवं काव्य व विचार गोष्ठी का आयोजन

Join Us

सीहोर। राष्ट्रीय कवि संगम एवं जनसहयोग सेवा समिति के बेनर तले स्थानीय जीवन वाटिका मंदिर परिसर में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष वरिष्ठ समाज सेवी राकेश राय के जन्मदिन पर उनका पुष्पहार एवं शॉल श्रीफल व प्रतीक चिन्ह भेट कर सम्मान किया गया। सर्व प्रथम अतिथियों द्वारा भगवान भोलेनाथ की प्रतिमा के समक्ष पूजन अर्चन कर श्री राय के दीर्घायू की कामना की। इसी उपलक्ष्य में परिसर में बिल पत्ती के पौधे, समि व आँवला के पौधे रोपित किये गये। तत्पश्चात गीतकार हरीओम दाऊ शर्मा के मुख्य अतिथ्य में काव्यगोष्ठी व विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर काव्य गोष्ठी का शुभारम्भ किया गया। सरस्वती वन्दना गोविन्द लोवानिया ने की एवं संचालन अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिलाध्यक्ष डॉ.विजेन्द्र जायसवाल ने किया। अतिथियों का स्वागत राष्ट्रीय कवि संगम जिलाध्यक्ष लक्ष्मण चौकसे ने किया। इस अवसर पर काव्य व विचार व्यक्त करने वालों में गीतकार हरिओम दाऊ शर्मा, डॉ.विजेन्द्र जायसवाल, लक्ष्मण चौकसे, हिरालाल जायसवाल, हीरालाल शर्मा, सुभाष शर्मा, बहादुर सिंह दांगी, गोविन्द लोवानिया, जगदीश पण्डित, सुमित शर्मा, सनातनी हिन्दु संतोष सिंह आदि ने काव्यपाठ कर श्री राय को जन्मदिन की शुभकामनाऐं प्रेषित की। अंत में आभार जनसहयोग सेवा समिति अध्यक्ष लक्ष्मण चौकसे ने व्यक्त किया।

Previous articleकुबेरेश्वरधाम कांवड़ यात्रा- श्रद्धा और विश्वास के साथ डाक कावड़ लेकर दौड़ रहे युवा कावड़िये
Next articleसाध्वी प्रज्ञा समेत सभी 7 आरोपी बरी, कोर्ट ने कहा- पर्याप्त सबूत नहीं