पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राकेश राय का जन्म दिन शहर सहित अन्य प्रदेशों में उत्साह के साथ मनाया गया
सीहोर। हर साल की तरह इस साल भी शहर सहित देश के कई प्रदेशों में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कलचुरी एकता महासंघ प्रदेशाध्यक्ष राकेश राय का जन्म दिन गुरुवार को मनाया गया था। पिछले कई दिनों पूर्व से ही श्री राय के जन्म दिन को लेकर शहर को दुल्हन की तरह सजाया गया था। इसके अलावा तमिलनाडृ, उत्तरप्रदेश और छत्तीसगढ़ आदि में श्री राय का जन्म दिन जोरदार आतिशबाजी के साथ मनाया गया। गुरुवार को श्री राय ने सुबह अपने निजी निवास पर क्षेत्रवासियों से भेंट की और उसके पश्चात दोपहर बारह बजे क्रिसेंट रिसोर्ट पर पहुंचे जहां पर मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
गुरुवार की सुबह पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कलचुरी एकता महासंघ प्रदेशाध्यक्ष श्री राय अपने निवास पर शहरवासियों से से भेंट कर जन्म दिन की बधाई प्राप्त की। इसके पश्चात शहर के प्राचीन खेड़ापति हनुमान मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की गई। इसके पश्चात अन्य मंदिर में खिचड़ी का प्रसादी का वितरण किया गया। इसके पश्चात शहर के चर्च मैदान पर पहुंचे श्री राय का यहां पर मार्निंग क्लब के सदस्यों और खिलाडियों ने उत्साह के साथ जन्म दिन मनाया। वहीं दोपहर को शहर के क्रिसेंट रिसोर्ट में जन्म दिन मनाया गया। इस मौके पर अधिकारियों, कर्मचारियों के अलावा शहरवासी और दिव्यांगों ने भी यहां पर पहुंचकर श्री राय को जन्म दिन की बधाई दी।
इसके अलावा शहर सहित आस-पास के क्षेत्र में भी पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री राय का जन्म दिन ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साह के साथ मनाया गया। जन्म दिन के मौके पर क्रिसेंट रिसोर्ट पर अपने जन्म दिन की बधाई स्वीकार करते हुए श्री राय ने यहां पर आए क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपका स्नेह मेरी सबसे बड़ी पूंजी है।








