मेष राशि: आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आज आपको बिजनेस में बड़ा लाभ होगा, खासकर जिनका इलेक्ट्रॉनिक बिजनेस है। इस राशि के लेखकों को किसी संस्था के द्वारा सम्मानित किया जा सकता है। जीवन साथी के साथ किसी विशेष बात को लेकर चर्चा हो सकती है, जो आपके कंफ्यूजन को दूर करेगी।
वृष राशि: आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आप परिवार के साथ टाइम स्पेंड करेंगे जिससे घर का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स को ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। आज आप किसी काम को नए सिरे से शुरू करने के बारे में विचार कर सकते हैं। आज आप अपनी दिनचर्या में बदलाव करेंगे जिससे आपके कार्य समय से पूरे होते चले जायेंगे।
मिथुन राशि: आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आज आप कार्यस्थल पर कुछ बदलाव कर सकते हैं, इससे आपको फायदा होगा। परिवार में सब कुछ अच्छा बना रहेगा, आप उनके साथ कहीं घूमने की प्लानिंग कर सकते है। प्राइवेट ऑफिस में कार्यरत व्यक्तियों को उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे, आप कोई भी अवसर हाथ से ना जाने दें। आज स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े हुए व्यक्तियों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा।
कर्क राशि: आज का दिन आपके लिए उमंग से भरा रहेगा। आज आपको व्यापार में बड़ा आर्डर मिल सकता है, आप इस अवसर का लाभ अवश्य उठाएं। आज आप परिवार की उलझनों को सुलझाने में किसी रिश्तेदार की मदद लें सकते है। आज छात्रों के लिए दिन ठीक है, पढ़ाई में आ रही बाधाएं किसी की मदद से दूर हो सकती है।
सिंह राशि: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज सोने-चाँदी के व्यापारियों को बढिय़ा लाभ होगा, घर में सुख–सुविधा की बढ़ोतरी होगी। आज आप खुद को रिलैक्स फील करेंगे और घर का माहौल बेहतर बना रहेगा। आज काम के मामले में कोई व्यक्ति आपसे सलाह मांग सकते हैं।
कन्या राशि: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज दिन की शुरुआत आप किसी अच्छी आदत के साथ करेंगे, ये आपकी हेल्थ के लिए फायेदेमंद रहेगी। आज रोजमर्रा के काम पूरे हो सकते हैं, आस-पास के व्यक्ति आपके व्यवहार की तारीफ करेंगे।
तुला राशि: आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज आपको व्यापार में अचानक बड़ा धन लाभ होगा, आपके व्यावसायिक रिश्ते मजबूत बनेंगे। अगर आप नौकरी कर रहे हैं, तो अचानक से आपको किसी काम के लिए बाहर भेजा जा सकता है। आज आपके दाम्पत्य जीवन में खुशियाँ आयेंगी, संतान पक्ष से आपको शुभ समाचार प्राप्त होगा। किसी काम में आज आपको थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है।
वृश्चिक राशि:आज का दिन जीवन में एक नई खुशी का संकेत लायेगा। आज रोजगार में आपको नई ऊंचाइयों को छूने का अवसर प्राप्त होगा। आज रिश्तों और काम के बीच तालमेल बना रहेगा। आज आप आर्थिक रूप से स्ट्रांग रहेंगे, इंजीनियर्स को आज बड़ा फायदा होगा। आज बच्चों के साथ शॉपिंग करने मॉल जा सकते हैं, उन्हें काफी अच्छा लगेगा। आज आपके व्यापार की गति बढ़ेगी और इनकम बढ़ाने के मौके भी मिलेंगे।
धनु राशि: आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। आज ऑफिस में आपको सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और आपका काम समय पर पूरा होगा। आपके सकारात्मक विचार किसी व्यक्ति को प्रभावित कर सकते हैं। आज आपकी मदद दूसरों के लिये फायदेमंद रहेगी।
मकर राशि: आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज व्यापारिक दृष्टि से लाभ होगा, लेकिन आप अपने क्लाइंट के साथ अच्छे सम्बन्ध बनाकर रखें। किसी काम में माता-पिता की सलाह फायदेमंद साबित होगी। इस राशि के स्पोर्ट्स से जुड़े लोग किसी नई एक्टिविटी में भाग ले सकते हैं।
कुम्भ राशि: आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। आज ऑफिस में आपको कुछ ऐसा काम दिया जायेगा, जिसे आप आसानी से पूरा कर लेंगे। आज आपसे किसी मामले में एक्सपर्ट के तौर पर सलाह ली जा सकती है। इस राशि के बिजनेसमैन को काम में कुछ नए अनुभव मिलेंगे और काम भी बेहतर ढंग से चलेगा। आज आपको इनकम के नए स्रोत प्राप्त होंगे।
मीन राशि: आज का दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा। आज कुछ मामलों में आप घर के बड़ों की सहायता ले सकते हैं। इस राशि के बच्चे किसी ड्राइंग कॉम्पिटिशन में भाग ले सकते हैं। आज लम्बे समय बाद किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी, जिससे मिलकर आपकी पुरानी यादें तरोताजा होगी।






