मेष राशि: आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज आपको बिजनेस में बढिय़ा लाभ होगा और आपके व्यावसायिक रिश्ते मजबूत बनेगें। जो व्यक्ति पहले आपसे बात तक करना पसंद नहीं करते थे, आज वो आपसे रिश्ते के लिए हाथ आगे बढ़ाएंगे। आज माता-पिता अपने बच्चों को मनोरंजन के लिए बाहर घूमाने ले जा सकते हैं।
वृष राशि: आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहेगा। पार्टनरशिप में की गई बिजनेस की शुरुआत,आज आपको बढिय़ा लाभ देकर जाएगी। करियर के लिए आज का दिन फेवरेबल रहेगा ,किसी काम के पूरे होने पर आपको प्रसन्नता होगी। छात्रों को पढाई आज में सीनियर्स का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। आज आपको व्यापार में अचानक धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा और आपके आर्थिक हालात में सुधार होगा।
मिथुन राशि: आज आपका दिन बढिय़ा रहेगा। आज आप किसी ऐसे व्यक्ति से मिलेंगे जिसकी बातों से आपके जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ेगा। आज दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी, संतान से शुभ समाचार प्राप्त होगा। आज ऑफिस में आपका अच्छा काम देखकर कलीग आपसे कुछ नया सीखेंगे। आज आप लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेंगे इससे आपको गर्व महसूस होगा।
कर्क राशि: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज व्यापार में अचानक बड़ा धन लाभ होने से आप अपनी नयी ब्रांच ओपन करने का विचार अपने परिवार के साथ करेंगे। आज जीवनसाथी के साथ मिलकर आप किसी समस्या को सुलझाने में सफल होंगे। आज आप अतीत की गलतियों से सीखकर आगे बढ़ेंगे और जिन्दगी में थोडा प्रैक्टिकल बनने की कोशिश करेंगे।
सिंह राशि: आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आज आपको रोजगार में उचित अवसर मिलेंगे, जिनका लाभ उठाकर आप आगे बढ़ेंगे। आज लवमेट साथ बैठकर आपसी बातों को सुलझाने का प्रयास करेंगे। आज समाज में आपके अच्छे कार्यों की वजह से आपका सम्मान बढ़ेगा।
कन्या राशि: आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आज आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते है, जल्द ही आपको काम के अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। आज आपके पड़ोसी के साथ रिश्ते बेहतर होंगे, जो आस–पास के माहौल कोठीक रखेंगे। आज स्टूडेंट अपनी पढ़ाई में कुछ बदलाव कर सकते हैं और मेहनत को जारी रखें, जल्द ही सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।
तुला राशि: आज व्यवसाय में आपको बड़ा फायदा होगा। ऑफिस में किसी जरूरी काम को पूरा करने के लिए किसी सहकर्मी की मदद मिलेगी। आज आपके दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी और आप जीवनसाथी के साथ मूवी देखने का प्लान बना सकते है। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा,खान–पान का विशेष ध्यान रखें।
वृश्चिक राशि: आज रुका हुआ काम पूरा होने से आपको ख़ुशी मिलेगी। आज ससुराल पक्ष से आपको शुभ समाचार प्राप्त होगा,जिससे घर का माहौल खुशियों से भर जायेगा। आज आस -पास के लोग आपके व्यक्तित्व से प्रसन्न होंगे। आज का दिन आप लवमेट के साथ बिताना पसंद करेंगे,इससे आपको ख़ुशी मिलेगी। आज सोचे हुए कार्यों की गति मजबूत होगी और आपको धन लाभ के कई अवसर मिलेंगे।
धनु राशि: आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आज प्राइवेट ऑफिस में कार्यरत व्यक्तियों को उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। आज परिवार के किसी सदस्य की सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगी। आज आप किसी दोस्त की मदद करेंगे,जिससे आपकी दोस्ती और ज्यादा गहरी होगी। आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगा रहेगा और परिवार के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने जायेंगे।
मकर राशि: आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आप जिस भी काम को पूरा करना चाहेंगे,वो काम पूरा हो जायेगा। आज आप किसी दोस्त के साथ ,नए बिजनेस की शुरुआत कर सकते है।
कुम्भ राशि: आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज काम में पेरेंट्स की हेल्प मिलने से वह जल्दी ही पूरा होगा। आज आप नेगेटिव विचारों से दूरी बनाएं रखें ,जिससे आपका काम ठीक तरह से हो जाये । आज आप किसी रिश्तेदार की मदद करेंगे इससे रिश्तों में अपनापन बना रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स का दिन आज अच्छा रहेगा,शिक्षकों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आज आप समाज सेवा से जुडक़र अच्छे कार्यों में अपना योगदान देंगे।
मीन राशि: आज आपका दिन रोज की अपेक्षा बढिय़ा लाभ देने वाला रहेगा। आज आपको व्यापार में बड़ा धन लाभ होगा,परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। इस राशि के जो युवा खेल कूद में इंटरेस्ट रखते है,उनका दिन आज अच्छा रहेगा। आज आपको संतान के माध्यम से शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं,जिससे घर में उत्सव जैसा माहौल रहेगा।






