जिले में प्रथम बार दिखाया ऑनलाइन शतरंज प्रतियोगिता का परिणाम

Join Us

 शतरंज प्रतियोगिता में सेंट मैरीज़ स्कूल ने रचा इतिहास
सीहोर। सीहोर जिले में प्रथम बार किसी शतरंज प्रतियोगिता का परिणाम ऑनलाइन प्रदर्शित किया गया, जो कि एक ऐतिहासिक पहल साबित हुई। यह प्रतियोगिता सेंट मैरीज़ रेसिडेंशियल हायर सेकेंडरी स्कूल द्वारा आयोजित की गई, जिसमें कुल 131 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस विकास राठौर उपस्थित रहे।
इस आयोजन को सफल बनाने में स्कूल परिवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिसमें  विशेषकर प्राचार्य बाबू एंटनी और डायरेक्टर मनीष तिवारी के मार्गदर्शन व प्रेरणा से यह आयोजन अपने उद्देश्य में सफल रहा।
उक्त आयोजन सेंट मैरीज़ स्कूल की गतिविधि समन्वयक महिमा शर्मा की निगरानी में सम्पन्न हुआ। उन्होने बताया कि सेंट मैरीज़ स्कूल की यह पहल न केवल विद्यार्थियों को एक नई दिशा देने वाली रही, बल्कि जिले में पहली बार शतरंज प्रतियोगिता के परिणाम को ऑनलाइन दिखाकर नवाचार की मिसाल पेश की। यह आयोजन निश्चित रूप से सीहोर के शैक्षणिक परिदृश्य में एक प्रेरणास्पद अध्याय जोड़ता है।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उषा टेकाम मैडम जिला मंडी कार्यालय की हेड क्लर्क एवं सलनी मैडम पूर्व शिक्षिका, सेंट मैरीज़ स्कूल की गरिमामयी उपस्थिति रही।
प्रतियोगिता का सफल संचालन कपिल मालवीय, पूजा मालवीय, शुभम विश्वकर्मा, आयुष नगिना ने किया।

Previous articleगांवों में कचरे से रोजगार के नए रास्ते खोलेगी ब्रिकेटिंग तकनीक — डॉ. राजकुमार मालवीय
Next articleनदियों और जल स्त्रोतों के प्रति समाज को संवेदनशील बनाने का सांस्कृतिक प्रयास है “सदानीरा” प्रदर्शनी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव