बेल के स्थान पर स्वयं खेत में काम कर रहे 90 वर्षीय किसान से मिला राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ ट्रेड यूनियन

Join Us

सीहोर। राष्टीय प्रवक्ता और  संयुक्त किसान मोर्चा राजनीतिक के सदस्य संतोष राठौड़ ने बताया कि राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ ट्रेड यूनियन में पंजीकृत भारत का एकमात्र गैर राजनैतिक किसान संगठन है। आज हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकुमार कक्का सीहोर जिले ग्राम तज पहुंचे जहां  एक 90 वर्षीय बुज़ुर्ग किसान दंपत्ति खेत जोतने के लिए खुद हल में जुते हुए दिखाई देते हैं। न ट्रैक्टर, न बैल… कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के जिले में बुजुर्ग किसान खुद से जोत रहे किसान अमर सिंह  से मिले, साथ ही परिजनों के साथ खेत पर भी जिस खेत में हल चलाया गया था।
शिवकुमार कक्काजी  इस अवसर पर  मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि किसानों को हम कुछ देना चाहते है वह एक जोड़ी बेल यदि किसान बोले तो, साथ ही साथ मंै किसानों की लंबे समय से चली आ रही मांग स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश के आधार पर एमएसपी घोषित की जाए तथा सभी फसलों को क्रय करने हेतु एमएसपी गारंटी कानून बनाया जाए। एक बार सभी किसानों को बैंको के कर्ज से मुक्त किया जाये।
इस अवसर पर राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ की राष्ट्रीय संगठन मंत्री  रवि दत, प्रदेश  उपाध्यक्ष ओम राजोरिया  सहित बड़ी संख्याओं मे किसान साथी उपस्थित रहे।

Previous articleकांग्रेसियों ने कलेक्टोरेट कार्यालय के सामने  दिया एक दिवसीय धरना, कहां किसानों को परेशान नहीं होने देंगे
Next articleविधानसभा परिसर में विधायकों की नारेबाजी-प्रदर्शन पर रोक