मेष राशि: आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज आपको व्यापार में बड़ा धन लाभ होगा , पारिवारिक माहौल खुशियों से भरा रहेगा। नौकरी में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे, सहकर्मियों का साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, सामाजिक रिश्तों में समरसता बनी रहेगी। सामाजिक कार्यों से जुड़े व्यक्तियों को मान – सम्मान की प्राप्ति होगी।
वृष राशि: आज का दिन आपके लिए बेहतरीन साबित होगा। जो लोग प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते है, आज उनको अच्छा धन लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में सुधार होगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आज आप अपने कर्तव्यों का अच्छे से पालन करेंगे। आज आपकी रुचि आध्यात्म में ज्यादा रहेगी, जिससे आप खुद को बेहतर महसूस करेंगे।
मिथुन राशि: आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से आज लाभ की स्थिति बनी रहेगी। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा, बच्चों के माध्यम से शुभ सूचना मिलेगी। लवमेट के लिए आज का दिन आनंद से परिपूर्ण रहेगा, आज आप साथ में अच्छा समय बिताएंगे। आज आपको ऑफिस के किसी काम से यात्रा करनी पड़ सकती है।
कर्क राशि: आज दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। सोने – चांदी का बिजनेस करने वालों को बड़ा धन लाभ होगा। आपके रिश्तों में ताल – मेल बना रहेगा, भौतिक सुख की प्राप्ति होगी। लंबे समय से चल रही किसी समस्या का समाधान होगा, संतान पक्ष से सहयोग की प्राप्ति होगी। घर में किसी मेहमान का आगमन हो सकता है, जिससे आज आपके घर में चहल – पहल बनी रहेगी।
सिंह राशि: आज का दिन आपके लिये मिला – जुला रहेगा। आज आप में एक नई उर्जा का संचार होगा। आज आप अपने काम को खूब इंजॉय करेंगे। महिलाओं के लिए आज का दिन ख़ुशी से भरा होगा, आज उनको जीवनसाथी से महंगा उपहार मिल सकता है।
कन्या राशि: आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। व्यापार में धन लाभ होगा, परिवार में खुशियां बनी रहेगी। नौकरी में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे , बॉस आपकी तारीफ करेंगे। जीवनसाथी के साथ आप कहीं घूमने जा सकते है, आपके रिश्ते में जो गलतफहमियां थी वो दूर होंगी। आध्यात्म में आपकी रुचि आज ज्यादा रहेगी, जिससे मानसिक सुख की अनुभूति होगी। तुला राशि: आज का दिन आपके लिए नयी खुशियां लेकर आया है। आज आप किसी स्टार्टअप की शुरुआत कर सकते हैं, जो भविष्य में किसी बड़ी कम्पनी का रूप ले लेगा। आज आपको व्यापारिक लेन – देन में बड़ा फायदा होगा और आपके व्यावसायिक रिश्ते भी मजबूत बनेंगे।
वृश्चिक राशि: आज आपका दिन आपके अनुकूल बना रहेगा। आज आप किसी जरूरी काम को पूरा करने में किसी दोस्त की सलाह ले सकते हैं। आज आपको पैतृक सम्पत्ति का लाभ मिलेगा, भाई के साथ मिलकर किसी काम की शुरुआत कर सकते हैं। इस राशि के छात्रों को विदेश जाने का मौका मिलेगा, जिससे वो अपनी पढाई को और बेहतर बना सकें। आज आपकी रूचि रचनात्मक कार्यों में ज्यादा रहेगी, आप अपना अधुरा प्रोजेक्ट पूरा कर सकते हैं।
धनु राशि: आज का दिन आपके लिए मिला – जुला रहेगा। आज किसी कार्य में शारीरिक परिश्रम की अधिकता रहेगी, इसलिए आपको थकान का अहसास हो सकता है। पारिवारिक जीवन में सब कुशल – मंगल बनी रहेगी, सभी सदस्य आपस में मिल जुलकर रहेंगे। आज आप किसी सामाजिक समारोह का हिस्सा बन सकते हैं, आपकी उपस्तिथि वहां की रौनक बढ़ाएगी।
मकर राशि: आज आपको नए अवसर प्राप्त होंगें, जिनका लाभ उठाकर आप अपने जीवन को सही दिशा दे पायेंगे। कारोबारी गतिविधियां आपकी सुचारु रूप से चलती रहेंगी, आप कुछ बदलाव भी कर सकते है जिनका असर भविष्य में दिखेगा। आज आप इन्वेस्टमेंट के मामलों किसी एक्सपर्ट की राय ले सकते हैं, जो आपके लिए बहुत उपयोगी सिद्ध होगी।
कुम्भ राशि: आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आज आपको बिजनेस में पार्टनरशिप का ऑफर मिलने के योग बन रहे हैं। आज किसी की सहायता से आपके सरकारी कार्य बनेंगे, जिससे आप आगे का काम कर पायेंगे।
मीन राशि: आज का दिन आपके लिए सकारात्मक बदलाव लेकर आया है। आज आप अपने घर या शॉप को दूसरी जगह शिफ्ट कर सकते हैं , इसमें आप किसी करीबी की मदद ले सकते हैं। जीवनसाथी के साथ ताल – मेल बना रहेगा , दाम्पत्य जीवन में खुशियां आयेंगी। आज आपको करियर में तरक्की करने के बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगें। व्यापारिक दृष्टी से आज आपको धन लाभ होगा, सुख – सुविधा में बढ़ोत्तरी होगी।






