सीहोर/भारत में सार्वजनिक गणेश उत्सव की परंपरा के जनक और स्वतंत्रता संग्राम के महानायक लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की 169वीं जयंती के अवसर पर सरस्वती अमर क्लब, कस्बा सीहोर द्वारा जयंती एवं स्मृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने बाल गंगाधर तिलक के राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद करते हुए कहा कि “लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक” ने न केवल भारतीयों को आज़ादी का सपना दिखाया, बल्कि सामाजिक एकता के लिए सार्वजनिक गणेश उत्सव की शुरुआत कर एक आंदोलन को जन्म दिया। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं।
कार्यक्रम में अभिलेख (आलेख) राठौर ने बाल गंगाधर तिलक के जीवन, संघर्ष और देशभक्ति पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि कैसे लोकमान्य तिलक ने “स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है” जैसे क्रांतिकारी नारे के माध्यम से भारतवासियों में चेतना का संचार किया।
कार्यक्रम में समिति के सदस्य शिवप्रसाद भावसार, रमेश चंद्र राठौर, प्रदीप राठौर, धर्मेंद्र राठौर, मोहनलाल राठौर, राकेश, विनोद, पिनाश, विक्रम, शुभम, सतीश, अमित, रिक्की राठौर, आकाश माथुर, सलभ चौहान सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष सदस्य उपस्थित रहे। मातृशक्ति की उल्लेखनीय भागीदारी ने कार्यक्रम को और भी गरिमामय बनाया।
सरस्वती अमर क्लब, कस्बा सीहोर बीते 52 वर्षों से लगातार गणेश उत्सव के भव्य आयोजन के माध्यम से समाज में सांस्कृतिक चेतना और सामूहिक एकता को बढ़ावा देता आ रहा है।








