आज का राशिफल

Join Us

मेष राशि: आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आज कुछ लोग आपसे किसी विषय पर राय मांग सकते हैं, आप उनकी हेल्प करेंगे। आज आप पारिवारिक माहौल को खुशनुमा बनाने का प्रयास करेंगे। साथ ही जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। किसी को दिया हुआ धन आज आपको वापस मिलेगा, जिसका उपयोग आप बिजनेस में कर सकते हैं।
वृष राशि: आज आप दिन की शुरुआत किसी नेक काम के साथ करेंगे। आज आपके व्यवहार में थोड़ा लचीलापन आएगा, आप लोगों के साथ विनम्रता से बात करेंगे। आज जरूरी कार्यों को पूरा करने का दिन हैं, इसलिए अपने आलस्य को त्यागकर काम में जुट जाएं। जिन व्यक्तियों के सरकारी कार्यों में रुकावट आ रही थी, आज वो किसी की मदद से पूरे हो जायेंगे। शादीशुदा रिश्तों में चल रही अनबन आज ख़त्म हो जाएगी, आपके रिश्ते में मिठास आयेगी।
मिथुन राशि: आज का दिन आपके लिए ठीक–ठाक रहेगा। व्यापार में लेन–देन करते समय डॉक्यूमेंट अच्छे से चेक कर लें, जिससे बाद में कोई कंफ्यूजन न हो। स्पोर्ट्स खेलने वालों को आज कोच का साथ मिलेगा, जिससे उनकी खेलने की क्षमता में परिपक्वता आयेगी।
कर्क राशि: आज आपका दिन नई संभावनाएं लेकर आया हैं, जिनका लाभ उठाकर आप जीवन में तरक्की कर सकते हैं, जिन लोगों को रोजगार की तलाश है, उनको आज किसी संस्था में काम करने का मौका मिलेगा, जो लोग एक्टिंग में करियर बनाना चाहते हैं, तो आज आपको सुनहरे अवसर मिलने के संकेत बन रहे हैं। आज आप समय निकालकर थोड़ा वक्त परिवार और बच्चों के साथ बिताएंगे, आपको अच्छा लगेगा।
सिंह राशि: आज का दिन आपके लिए मिला–जुला रहेगा, जो व्यक्ति किसी रोजगार की तलाश में हैं, आज उनको किसी के माध्यम से काम मिलेगा। इस राशि के कला और लेखन के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों को आज मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आज जीवनसाथी के साथ किसी विशेष मुद्दे पर बात होगी, वो बच्चों के भविष्य से भी जुड़ी हो सकती है।
कन्या राशि: आज आपका दिन अच्छे मूड से शुरू होने वाला है। कुछ दिनों से चल रही माता-पिता की नाराजगी, आज आपसे खत्म होगी। राजनीति व सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन फेवरेबल रहेगा। महिलाओं के लिए दिन शानदार रहेगा।
तुला राशि: आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज आपको बिजनेस में बढिय़ा धन लाभ होगा, भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। परिवार में खुशियाँ आएंगी, आप जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। अगर आपको नॉवेल पढऩे का शौक है, तो आज आप अच्छी बुक पढ़ सकते हैं।
वृश्चिक राशि: आज आपका दिन व्यस्तताओं से भरा रहेगा। प्राइवेट नौकरी में कार्यरत व्यक्तियों को आज दुगुना काम करना पड़ सकता है, लेकिन किसी सहयोगी से मदद भी मिलेगी। इस राशि की महिलाएं आज अपने मनपसंद कार्य को करने में वक्त व्यतीत करेंगी, जिससे उनको ख़ुशी मिलेगी।
धनु राशि: आज का दिन आपके अनुकूल होगा। जो व्यक्ति होटल मैनेजमेंट का कोर्स कर चुके हैं, आज वो अपना होटल ओपन करने का विचार कर सकते हैं। आज आपको किसी काम के सिलसिले में दूसरे शहर जाना पड़ सकता हैं, जिसकी वजह से थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। आज आपका स्वास्थ्य एकदम ठीक रहेगा, आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे।
मकर राशि: आज का दिन आपके लिए लाभप्रद रहेगा। आज आपको व्यापारिक दृष्टी से बढिय़ा धन लाभ होगा , आपके व्यावसायिक रिश्ते भी अच्छे रहेंगे। मैन्यूफैक्चरिंग करने वालों को आज बड़ा ऑर्डर मिलने के योग बन रहे हैं, जिससे वे अपने काम को बड़े स्तर पर कर पाएंगे। आज काम के बाद आप परिवार के साथ बैठकर कुछ समय बितायेंगे, जिससे मन को सुकून मिलेगा।
कुम्भ राशि: आज का दिन आप अपने हिसाब से बिताएंगे। आज आपको अधिकतर कार्यों में सफलता मिलेगी, जिससे आप अन्य कार्यों पर भी ध्यान दे पायेंगे। इस राशि के जो लोग सामाजिक कार्यों में रुचि रखते हैं, उनको किसी एनजीओ से जुडक़र काम करने का अवसर मिलेगा।
मीन राशि: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपकी कारोबारी गतिविधियाँ सुचारू रूप से चलती रहेंगी, आज कम मेहनत में ज्यादा लाभ मिलेगा। आज आप फैमिली के साथ कहीं पिकनिक मनाने जा सकते हैं, बच्चों को भी ख़ुशी मिलेगी। आज आपको किसी कोर्ट केस में बड़ी राहत मिलने की संभावना बन रही है, जिससे आपकी उलझन दूर होगी। आज आपको ससुराल पक्ष से किसी प्रकार का शुभ समाचार मिलने से परिवार में खुशियाँ आयेंगी।

Previous articleआतंकवाद से निपटने विशेषज्ञों का जोर
Next articleकई राज्यों में हुई तबाही की बारिश, किसी की जान गई तो किसी का बह गया सपनों का घर