प्यार, धोखा और जहर… घर में प्रेमी संग पकड़ी गई पत्नी की खौफनाक साजिश!

Join Us

फतेहपुर  (आरएनएस)। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ एक पत्नी ने अपने पति को कथित तौर पर किसी और पुरुष के साथ देख लेने के बाद उसे जहर देकर मारने की कोशिश की। गनीमत रही कि समय पर इलाज मिलने से पति की जान बच गई। घटना के बाद से आरोपी पत्नी फरार है और पुलिस पर मामले में ढिलाई बरतने का आरोप लग रहा है।
यह घटना राधानगर थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, पीडि़त रितिक यादव कानपुर में लोडर चालक का काम करता है और उसकी शादी दो साल पहले सुशीला यादव से हुई थी। दोनों राधानगर पावर हाउस के पास किराए के मकान में रहते थे। कुछ समय पहले पत्नी सुशीला के कहने पर रितिक उसे अपने साथ कानपुर ले गया था।
आरोप है कि 16 जुलाई को जब रितिक अचानक अपने घर लौटा, तो उसने अपनी पत्नी सुशीला को एक अन्य पुरुष के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया। इस घटना के बाद रितिक बिना कुछ कहे 17 जुलाई को सुशीला को लेकर वापस फतेहपुर आ गया।
अगले दिन, 18 जुलाई को जब रितिक ने सुशीला से पीने के लिए पानी मांगा, तो गुस्से में भरी सुशीला ने पानी में कोई जहरीला पदार्थ मिलाकर उसे दे दिया। पानी पीते ही रितिक की हालत बिगडऩे लगी। उसकी बिगड़ती हालत देखकर पड़ोसियों ने फौरन रितिक की मां रजनी यादव को सूचित किया। मौके पर पहुंचीं मां ने बेटे को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ डॉक्टरों ने समय पर इलाज देकर उसकी जान बचा ली।
घटना के बाद से आरोपी पत्नी सुशीला मौके से फरार है। पीडि़त की मां रजनी यादव ने राधानगर थाने में लिखित शिकायत दी है, लेकिन उनका आरोप है कि शिकायत देने के बावजूद पुलिस ने अभी तक न तो मुकदमा दर्ज किया है और न ही आरोपी पत्नी की गिरफ्तारी के लिए कोई कार्रवाई की है।
इस संबंध में जब राधानगर थाना प्रभारी से बात की गई तो उन्होंने कहा, “मामला संज्ञान में आया है और इसकी जांच-पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।” फिलहाल पुलिस इस मामले पर सीधे तौर पर कोई भी बयान देने से बच रही है।

Previous articleराजस्थान पुलिस का बड़ा खुलासा : अमेरिका से आए कोयले में मिलावट, करोड़ों का घोटाला उजागर
Next article सहेली के घर जा रही नाबालिग को अगवा किया, फिर पेट्रोल छिडक़कर लगा दी आग; चीखों से गूंजा इलाका