कुष्ठ रोगियों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण वितरित की दवाईयाँ

Join Us

सीहोर। राष्ट्रीय सेवा भारती द्वारा प्रवर्तित समर्पण फाउंडेशन नई दिल्ली के तत्वाधान में कुष्ठ रोगी केन्द्र सीहोर जिले के मुगिसपुर में कुष्ठ रोगियों एवं अन्य सामान्य रोगियों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य परिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर मे मोबाइल क्लीनिक वैन के साथ आये डाक्टर एवं स्टाफ ने मुगिसपुर के कुष्ठ रोगियों सहित 200 से अधिक रोगियों के स्वास्थ्य का परिक्षण कर नि:शुल्क दवाईयों का वितरण किया गया। मोबाइल क्लीनिक वैन की प्रभारी संतोष रानी ने बताया कि समर्पण फाउंडेशन द्वारा पूरे भारत में कुष्ठ रोगियों के निवास स्थान पर जा जाकर मोबाईल क्लीनिक वैन में रखी मशीनों द्वारा मौके पर ही रोगियो की नि:शुल्क जांच कर नि:शुल्क दवाईयों का वितरण किया जा रहा है एवं आवश्यक परामर्श भी दिया जा रहा है। शिविर के सफल आयोजन में मोबाइल वैन की सेवा टीम संतोष रानी, डॉ. देव उत्कर्ष, राखी कुमारी, दीपेन्द्र, मोहित, किशन के साथ सिद्धपुर सेवा भारती के सचिव कमल सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष हिन्दू सिंह परमार, कोषाध्यक्ष राजेश विजयवर्गीय एवं पूर्णकालिक जिला समनव्ययक सुनील भारती का विशेष सहयोग रहा।

Previous articleजयश्री गायत्री फूड प्रोडक्ट्स को न्यायालय से एक और मामले में क्लीनचिट, सैम्पल लेने की प्रक्रिया को बताया गया पूर्णत: गलत
Next article21 जुलाई को निकाली जाएगी कुबेरेश्वरधाम तक विशाल कावड़ झंडा यात्रा