सीहोर। नव किसान कम्पनी द्वारा ग्राम सोयात में किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें किसानों को जैविक खेती के फायदे के बारे में बताया गया, नव किसान कंपनी के कृषि अधिकारी ललित जायसवाल द्वारा किसान को कम खर्चे में अच्छा उत्पादन प्राप्त करना आदि के बारे में किसानो को बताया गया, किसानों को समझाया गया कि अगर समय पर हम जागरूक नहीं हुए तो आने वाले समय में बहुत गंभीर परिणाम प्राप्त हो सकते हैं, क्योंकि ज्यादा रसायनिक खाद के इस्तमाल से भूमि की उर्वरक शक्ति कम हो रही है, जमीन काठोर हो रही है, इसलिए ज्यादा मात्रा में रसायनिक खाद का उपयोग करने से उपज कम मात्रा में प्राप्त होगी। हमारी जमीन का भी बंजर होने का खतरा बना रहेगा। इसलिये किसानों को जैविक खाद के बारे में जागरूक किया गया। कंपनी की तरफ से मक्का की फसल के लिए विंगरो-जी, चावल की फसल के लिए खास सोयाबीन की फसल के लिए सी.एम.एस. के बारे में किसानों को अवगत कराया गया। कार्यक्रम में किसान राजेश लोवंशी, प्रदीप मालवीय, कंपनी के सेल्स प्रतिनिधि धीरज विश्वकर्मा उपस्थित रहे।








