अम्ब्रेला डे पर रंगारंग कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Join Us

-नीलबड़ स्थित इटरनिटी स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में रहा उत्सव का माहौल
भोपाल (संदीप पंड़ा)। नीलबड स्थित इटरनिटी स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में शुक्रवार को प्लेग्रुप और नर्सरी कक्षा के बच्चों ने अम्ब्रेला डे बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य तथा निदेशक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों को अम्ब्रेला डे क्यों मनाया जाता है इस विषय पर संक्षिप्त जानकारी देकर की गई। बच्चों को बारिश से बचने के लिए छाते और रेनकोट के उपयोग उनके महत्व और वर्षा ऋतु में सुरक्षा के लिए उनकी भूमिका के बारे में विस्तार पूर्वक समझाया गया।इसके पश्चात नर्सरी कक्षा के बच्चों ने मिलकर सुंदर गीत पर मनमोहक प्रस्तुति दी। जिसने सभी का मन मोह लिया। बच्चों के उत्साह को और भी प्रोत्साहित करते हुए विद्यालय के प्राचार्य ने प्रेरणादायक भाषण दिया। अपने उद्बोधन में उन्होंने बच्चों को अम्ब्रेला प्रयोग के समय क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए इन बातों को अत्यंत सरल और रोचक ढंग से समझाया। साथ ही बच्चों को सतर्क रहने और स्वच्छता बनाए रखने का भी संदेश दिया। बाद में प्ले ग्रुप और नर्सरी के बच्चों ने रंग.बिरंगे परिधानों में समूह नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति दी। जिसने सभी दर्शकों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम में अन्य शिक्षिकाएं भी उपस्थित थीं। अम्ब्रेला डे का यह अनूठा आयोजन बच्चों के लिए न केवल मनोरंजन का माध्यम बना बल्कि उन्हें वर्षा ऋतु से जुड़ी सावधानियों और उपयोगी वस्तुओं की जानकारी भी प्राप्त हुई।

Previous article166 स्थाई और 25 चलित रसोई केंद्रों से जरूरतमंदों को 5 रूपये में भोजन
Next articleअमेरिका ने पाकिस्तान समर्थित टीआरएफ को आतंकवादी संगठन किया घोषित, पहलगाम हमले के लिए माना जिम्मेदार